• August 3, 2023

पटवारी मिले कलेक्टर से, रुके वेतन सहित 9 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया

पटवारी मिले कलेक्टर से, रुके वेतन सहित 9 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा – राजस्व पटवारी संघ जिला बेमेतरा राजस्व संबंधी विभिन्न समस्याओ को लेकर जिला कलेक्टर बेमेतरा को ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जिसमे प्रमुख रूप शासन द्वारा प्रांतीय आव्हान पर अपनी 9 सूत्रीय मांगो को लेकर 15 मई से 15 जून तक अनिश्चित कालीन हड़ताल किया गया था, जिसे शासन द्वारा अर्जित अवकाश मे सम्मिलित कर वेतन भुगतान करना था। आज पर्यन्त तक नहीं किया गया है। परिणाम स्वरूप 1 मई से 14 मई एवं 16 जून से 30 जून तक का भी जो कार्यदिवस है, उनका भी भुगतान नहीं किया गया है। अर्थात 2 माह का वेतन रुका हुवा है, जिससे पटवारियों को आर्थिक स्तिथि का सामना करना पढ़ रहा है, जिससे अविलम्ब भुगतान किया जाये। साथ ही जुलाई माह का वेतन भी भुगतान नहीं हो पाया है। गिरदावरी कार्य 1 अगस्त से प्रारम्भ होना है जिसमे भी सरलीकरण का मांग किया गया है। साथ ही तहसील मुख्यालय पर संसाधन उपलब्ध कि मांग कि गई है, जिसे समय सीमा पर ऑनलाइन कार्य भुंया पर सम्पादन किया जा सके, क्योंकि शासन द्वारा आज तक न ही पटवारियों को कुर्सी टेबल और संसाधन उपलब्ध नहीं कराया गया, फिर शासन प्रशासन केंद्र सरकार से प्रशस्ति प्राप्त कर वहवाही ले रही है जबकि राजस्व विभाग के पटवारी द्वारा अपने परिवार कि अर्थ को लगाकर समय समय पर साशन प्रशासन कि कार्यों का सम्पादन करते आ रहे है, भुंया साफ्टवेयर मे भी बिना पूर्व सुचना या प्रशिक्षण के निरंतर बदलाव करते आ रहे है उस पर भी रोक लगे, ऑनलाइन जिंसवार 2022- 23 का मेनवयुवल जमा उपरांत ऑनलाइन और 2023-24 जिंसवार एंट्री न कराया जावे, पटवारियों का गोपनीय चरित्रवली, पासबुक, सर्विस बुक, वेतनमान, समयमान, फार्म 16 समय पर अधतीकरण किया जावे एवं ड्रोन सर्वें आबादी मैप 1 नक्शा शिट का भौतिक सत्यापन वर्षा उपरांत करवाया जावे। इस प्रकार प्रांतीय आव्हान पर सम्पूर्ण छतीसगढ़ मे जिला कलेक्टर सहित राजस्व सचिव, आयुक्त भू अभिलेख छ. ग. शासन को ज्ञापन देकर पटवारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओ को अवगत कराया गया जिससे किसानो का जनहित कार्य समय पर सम्पन्न हो सके, अतः समस्त मांगो पर छ. ग. शासन प्रशासन पूर्ण कर सके। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष बोधी राम निषाद, प्रदेश संगठन मंत्री एवं जिला सचिव अभिषेक माली, आशीष मांडले, कुमार गौरव साहू,शैलेन्द्र जायसवाल, लक्ष्मी कांत वर्मा उपस्थित रहे।


Related News

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र कुमार का निधन

पूर्व महापौर और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के पिता जितेंद्र…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जितेंद्र कुमार बाकलीवाल का आकस्मिक निधन हो गया है। वे जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग…
मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दीपावली की दी बधाई

मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी से मिले दुर्ग ग्रामीण विधायक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     रायपुर। दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री ललित चंद्राकर जी ने…
दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ – मंत्री गजेन्द्र यादव

दुर्ग विधानसभा में दीपावली मिलन, कार्यकर्ताओं के साथ साझा की खुशियाँ –…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली…