• August 3, 2023

छग में लबरा शासन, लचर प्रशासन जैसे हालात : सरोज पाण्डेय

छग में लबरा शासन, लचर प्रशासन जैसे हालात : सरोज पाण्डेय

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद ने कबीरधाम में प्रदेश की एक बेटी द्वारा अपने साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी पर कोई भी कार्यवाही न करने पर एसपी कार्यालय के सामने आत्मदाह के प्रयास को अत्यंत दुखद घटना बताया है। उन्होंने कहा की आज स्थिति यह हो गयी है कि बेटियों को प्रदेश में बढ़ते अपराध और अराजकता के चलते न सिर्फ ज़ुल्म का शिकार होना पड़ रहा है बल्कि जब वह प्रशासन के पास न्याय के लिए जाती हैं तो प्रशासन भी पीड़ित की जगह दोषियों का ही साथ दे रहा है। यह प्रशासन का निर्लज्जतापूर्ण कृत्य है जिसमे एक बेटी को न्याय के लिए आत्मदाह करने पर मजबूर होना पड़ रहा है। शासन और प्रशासन आँख मूंदे बैठा है और कभी शांति का टापू कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ में अपराधी तत्व बहन बेटियों की इज्जत से खुलेआम खिलवाड़ कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने कानून व्यवस्था को पूरी तरह से ध्वस्त करके रख दिया है। शासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और अपराधी तत्वों को पूरी छूट दे दी गयी है। सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने कहा कि गंगा जल हाथ में लेकर झूठे वादे करने वाली सरकार से कोई उम्मीद करना बेकार है। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री कांग्रेस की सरकार को भरोसे की सरकार कहते हैं तो बताएं कि कबीरधाम की उस पीड़ित बेटी का भरोसा किसने तोडा ? इसके जिम्मेदारों पर वह क्या कार्यवाही कर रहे हैं ?


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…