• August 8, 2023

500 करोड़ से दुर्ग स्टेशन का होगा आधुनिकरण एयरपोर्ट के तर्ज पर स्मार्ट रेल्वे स्टेशन बनेगा : वोरा

500 करोड़ से दुर्ग स्टेशन का होगा आधुनिकरण एयरपोर्ट के तर्ज पर स्मार्ट रेल्वे स्टेशन बनेगा : वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग रेल्वे स्टेशन को स्मार्ट स्टेशन की परिकल्पना हेतु आधुनीकरण के लिए दीर्घकालिक दृष्टिकोण हेतु 500 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रस्ताव बनाया गया है। जिसमें आवश्यकतानुसार कार्यो को विकसित किया जाएगा। इसके लिए मास्टर प्लान तैयार किया गया है। जनता को यात्रा के दौरान होने वाली परेशानियों से निजात दिलाने स्टेशन पहुंचे विधायक अरुण वोरा को स्टेशन मास्टर जे. प्रधान व कार्मिशियल इस्पेक्टर विद्या सागर ने बताया कि नई स्टेशन बिल्डिंग व सर्विस बिल्डिंग एवं मल्टी पार्किग सर्वसुविधायुक्त पटरीपार के लिए टिकिट घर, लिफ्ट, स्टाम्प क्वाटर, वेटिंग रुम व बेहतर सूचना प्रणाली जैसी व्यवस्थाओं का निर्माण होगा साथ ही पुरानी सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। बुजुर्गो, महिलाओं व दिव्यांगजनो का विशेष ध्यान देते हुए कार्य होगेें। स्थानीय व सांस्कृतिक कला से सुुसज्जित व सौदर्यीकरण में विशेष फोकस किया जाएगा। वोरा ने कहा कि प्रस्ताव की स्वीकृति मिलने पर दुर्ग जिले की लगभग 10 लाख आबादी के लिए नई सुविधाओं की शुरुवात होने से हमारा दुर्ग जिला रेल्वे स्टेशन मेट्रो सिटीयों में बने एयरपोर्ट की तर्ज पर स्मार्ट रेल्वे स्टेशन होगा। जिससे आसपास के यात्रा करने वाले यात्रियों को सर्वसुविधा के साथ स्वच्छ व सुंदर रेल्वे स्टेशन मिलेगा।


Related News

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित शीर्ष नेतृत्व ने दी बधाई,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। जन-जन के प्रिय, विकास के सारथी एवं दुर्ग ग्रामीण के लोकप्रिय…
छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया ऐतिहासिक जन्म दिवस

छत्तीसगढ़ के एक राजनेता ने संस्कृत गीतों के साथ केक काटकर मनाया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त माननीय श्री…
सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान कर दिया मानवता और समाजसेवा का प्रेरणादायक संदेश

सीताराम बाकलीवाल की अंतिम विदाई में उमड़ा जनसैलाब, बाकलीवाल परिवार ने नेत्रदान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के अध्यक्ष एवं पूर्व महापौर श्री धीरज…