• August 9, 2023

केंद्रीय विद्यालय के कार्यक्रम में पिता को याद करते हुए भावुक हुए विधायक वोरा

केंद्रीय विद्यालय के कार्यक्रम में पिता को याद करते हुए भावुक हुए विधायक वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*बालवाटिका का किया उद्घाटन, कहा राज्य में शिक्षा सुधार क्रांति का दौर*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक व छत्तीसगढ़ राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने केंद्रीय विद्यालय दुर्ग में बाल वाटिका का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल वोरा ने बच्चों के साथ काफी समय बिताया और उनके साथ विभिन्न खेलों में भी हिस्सा लिया। अपने उद्बोधन के दौरान वे अपने पिता व दिग्गज कांग्रेसी श्री मोतीलाल वोरा को याद करते हुए भावुक हो गए उन्होंने बताया कि 36 वर्ष पूर्व बाबूजी के मुख्यमंत्री रहते हुए ही इस विद्यालय की दुर्ग में स्थापना हुई थी जो अपनी बेहतर शिक्षा एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों के लिए आज भी प्रसिद्ध है। बहुत ही कम शुल्क में विश्व स्तरीय शिक्षण सुविधा मिलने के कारण केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश हेतु छात्रों एव पालकों में अत्यधिक उत्साह व संस्था पर भी दबाव रहता है, अब छत्तीसगढ़ में केवी की तर्ज पर ही स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं जहां उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान की जा रही है व लोगों को विकल्प प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य में शिक्षा क्रांति का दौर चल रहा है। स्वामी आत्मानंद स्कूलों में प्रवेश के लिए जनमानस में होड़ देख शासन की योजना की सफलता सर्वविदित है। आने वाले समय मे उत्कृष्ट आईआईटी, कालेज भी बनाने की योजनाएं शासन की दूरदर्शिता स्पस्ट करते हैं। वोरा ने बच्चों को माता पिता व गुरुजनों का सम्मान करने व मन लगाकर पढ़ाई व खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने उत्साह वर्धन किया।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…