• August 13, 2023

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को थमाया नोटिस

निर्वाचन कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने संबंधित विभाग प्रमुखों को थमाया नोटिस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पीपीईएस सॉफ़्टवेयर में एंट्री की हार्ड कॉपी प्रमाण-पत्र जमा नहीं करने पर मांगा स्पष्टीकरण

बेमेतरा। आगामी विधानसभा आम निर्वाचन- 2023 की तैयारी जिला निर्वाचन कार्यालय में तेज़ी से शुरू कर दी है। किंतु सभी तक कुछ विभागों द्वारा अभी तक मतदान कार्मिक प्रवेश प्रणाली (PPES) में अधिकारियों.कर्मचारियों की एंट्री की हार्ड कॉपी एवं प्रमाण-पत्र ज़िला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध नहीं कराने के कारण और बार-बार निर्देश के बावजूद जमा नहीं करने पर कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी  पी.एस.एल्मा ने ज़िला स्तरीय अधिकारियों ज़िला शिक्षा अधिकारी,ज़िला विपणन अधिकारी,ज़िला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम,ज़िला पंजीयक,सहायक संचालक मत्स्य,सहायक संचालक उधानिकी उप संचालक पशु चिकित्सा,उप संचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण,कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सहित ज़िले की सभी नगर पालिका अधिकारी,मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेरला छोड़कर, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सभीए कारण बताओं पत्र जारी किया है। पत्र में संबंधित जानकारी तत्काल वांछित जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा,योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में होगा सुधार, समिति स्तर पर शुरू हुई खसरा मैपिंग

धान खरीदी से पहले किसानों के खसरा, रकबा और फसल प्रविष्टियों में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारु, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला…
मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें, धमतरी जिले में 68वां नेत्रदान संपन्न

मृत्यु के बाद भी दुनिया को रोशन करेंगी बिरझा बाई की आंखें,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धमतरी। इंसान दुनिया से विदा हो जाता है, लेकिन उसके नेक कार्य दूसरों…
अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल नुकसान के 72 घंटों में सूचना देने की अपील

अकवान चक्रवात को लेकर कृषि विभाग ने जारी की एडवाइजरी, फसल नुकसान…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। चक्रवाती तूफान अकवान के मद्देनजर जिले के कृषकों से अपील की गई…