• August 23, 2023

साजा से रवींद्र चौबे और बेमेतरा से आशीष छाबड़ा ने की दावेदारी

साजा से रवींद्र चौबे और बेमेतरा से आशीष छाबड़ा ने की दावेदारी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में विधानसभा की चुनावी तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 22 अगस्त तक ब्लाक स्तर पर आवेदन जमा करने के निर्देश दिए थे। प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को देना था। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से और जिला कांग्रेस कमेटी से प्राप्त आवेदनों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। जहां से विचार विमर्श के बाद टिकट का वितरण की प्रक्रिया की जाएगी। इस क्रम में साजा विधानसभा के विधायक रविंद्र चौबे ने अपने दलबल के साथ जनता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए सहयोग लेते हुए तीनों ब्लॉक अध्यक्षों को आवेदन पत्र सौंपा। अंतिम दिन बेमेतरा विधानसभा के लिए आशीष छाबड़ा ने अपना आवेदन जमा  किया। इससे पहले पैदल रैली निकाली। अपने समर्थकों के साथ एक रैली के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को अपना आवेदन प्रस्तुत किया। अपनी दावेदारी पेश की। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के सामने आवेदन प्रस्तुत किया। दोनों ही दावेदारों ने अपना आवेदन दिया। जिसमें बड़ी संख्या में दोनों ही प्रत्याशियों को जनता का भरपूर सहयोग मिला है। चुनावी बिगुल बज चुका है। और आने वाले समय में देखना यह है कि चुनावी टिकट को लेकर प्रदेश में पहली बातें किसी और इशारा करती है। पार्टी फिर किस दावेदार को उपयुक्त और योग्य समझता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अन्य लोगों की भी दावेदारी की पुष्टि की है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…