• August 26, 2023

वोरा के खिलाफ भाजपा फिर सड़क पर, निगम में घोटालों, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को संरक्षण देने का आरोप लगाया

वोरा के खिलाफ भाजपा फिर सड़क पर, निगम में घोटालों, भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन को संरक्षण देने का आरोप लगाया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आगामी 28 अगस्त को दुर्ग विधायक और महापौर के खिलाफ भाजपा करेगी आन्दोलन, बैठक में निर्णय

भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने लगाए कई गंभीर आरोप

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगामी  28 अगस्त सोमवार को दुर्ग शहर विधानसभा स्तरीय विरोध प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है। जिसकी तैयारी को लेकर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर निगम दुर्ग के घोटालों, भ्रष्टाचार, तानाशाही और कुव्यवस्था को लेकर घेराव किया जाएगा। बैठक मे विरोध प्रदर्शन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश तय कर सुझाव भी आमंत्रित किए गए तथा आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, दुर्ग शहर विधानसभा विस्तारक सेवकराम धेनुसेवक उपस्थित रहे।

बैठक में जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि चुनावी समर अब ज्यादा दूर नहीं है, स्थानीय कांग्रेस विधायकों के कृत्य से जनता त्रस्त हैं, फोटोबाज विधायक अरुण वोरा और दुर्ग शहर के महापौर सिर्फ और सिर्फ भूमिपूजन करना जानते हैं लेकिन काम की बात करें तो काम की बजाय केवल भ्रष्टाचार दिखाई देता है। भ्रष्ट विधायक और महापौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का निर्णय भाजपा ने लिया है, जिसमें सबकी सहभागिता सुनिश्चित होना जरूरी है।

आंदोलन को लेकर संयोजक गजेंद्र यादव एवं सहसंयोजक मदन वाढ़ई, डॉ.सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार को बनाया गया है |

आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया।

बैठक मे उपाध्यक्ष विनायक नातू, अलका बाघमार, मंत्री आशीष निमजे, मनोज मिश्रा कोषाध्यक्ष विनोद अरोरा, चतुर्भुज राठी, डॉ शरद अग्रवाल, शिव चंद्राकर, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, जिला मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, जिला आईटी सेल संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई,सुनील अग्रवाल डॉ. सुनील साहू, विजय ताम्रकार, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री नरेश शर्मा, कृष्णा निर्मलकर, सैयद आसिफ अली, घोषणा पत्र समिति जिला संयोजक संतोष सोनी, पार्षद शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साजन जोसेफ, महामंत्री गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक अनूप गटागट, पार्षद शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, महेश यादव, भास्कर तिवारी, शुभम साहू, अनिकेत यादव, दीपक सिन्हा, नवीन साहू, महेंद्र यादव उपस्थित रहे।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…