• August 29, 2023

परपोड़ा में सुख, समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नंदी चबूतरा की स्थापना

परपोड़ा में सुख, समृद्धि और अच्छी बारिश के लिए नंदी चबूतरा की स्थापना

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

परपोड़ा बेमेतरा गांव के लोगों ने नंदी चबूतरा के निर्माण में चंदा कर डेढ़ लाख रुपए इकट्ठा किया। इसमें विधायक आशीष छाबड़ा ने सहयोग स्वरूप 70 हजार रूपए दिए। अन्य ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। इसके बाद बाजारचौक में गोवर्धन भगवान श्रीकृष्ण के जीर्णोद्धार किया गया। सावन के अंतिम सोमवार में हर वर्ष की तरह गौठान में रुद्राभिषेक और विशाल नंदी मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमे 25 हजार गोरेलाल साहू द्वारा सहयोग किया गया ।समस्त ग्राम के लोगो के आर्थिक सहयोग से आज परपोड़ा में अच्छी बारिश, खुशहाल जीवन, गांवों की सुरक्षा, उन्नति के लिए शिव पूजन, नंदी स्थापना और गोवर्धन पर्वतधारी कृष्ण भगवान की आरती, हवन हुआ। महाप्रसादी का वितरण किया गया।जिसमे पंडित संदीप शर्मा आचार्य ने विधि विधान से पूजा यज्ञ, हवन करवाया। इस कार्यक्रम में होरीलाल, कमल साहू ,गोविंद राजपूत और अन्य लोगों की उपस्थिति में स्थापना,हवन,पूजा हुआ।इस बाजार चौक में निर्माण कार्य अनुमानित राशि 1.5 लाख लागत है। यह जानकारी उपसरपंच डोमन साहू ने दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच संतोषी डोमन साहू, गोरेलाल साहू, लायक राम साहू , मनोज साहू ,कन्हैया साहू ,वीरेंद्र साहू समाज अध्यक्ष, शंकर साहू,समस्त ग्रामवासी साहू समाज के साथ अन्य समाज के लोगो का भी सहयोग मिला।

 

जानिए गांववालों ने क्या कहा

 

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर,बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…