• August 30, 2023

रमन सरकार ने 25 सौ रुपए में धान क्यों नहीं खरीदा ? किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं की ? एमपी सहित डबल इंजिन सरकारों में किसानों को क्यों मिल रहा धान का कम दाम: राजेंद्र साहू

रमन सरकार ने 25 सौ रुपए में धान क्यों नहीं खरीदा ? किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं की ? एमपी सहित डबल इंजिन सरकारों में किसानों को क्यों मिल रहा धान का कम दाम: राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

धान खरीदी पर सियासी घमासान जारी है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपने अपने स्तर में इस मुद्दे को भुनाने की जुगत में है। इस बीच जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू का नया बयान सामने आया है। धान खरीदी का पैसा केंद्र सरकार द्वारा देने के भाजपा नेताओं के दावे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू ने सवालों की झड़ी लगाई है ? राजेंद्र ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, ओपी चौधरी सहित सभी भाजपा नेता यह राग आलाप रहे हैं कि धान खरीदी का का पैसा मोदी सरकार दे रही है। अगर यह सच है तो 2014 से 2018 तक मोदी राज में डा रमन सिंह ने किसानों से 25 सौ रुपए में धान क्यों नहीं खरीदा?

राजेंद्र ने हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में चार साल तक भाजपा की डबल इंजिन सरकार थी। उस वक्त रमन सरकार ने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया ? उस समय की रमन सरकार ने किसानों से किये गए वादे के अनुरूप धान का बोनस क्यों नहीं दिया। ऐसी कौन सी आफत आ गई कि किसानों से 25 सौ रुपए में धान खरीदी नहीं की गई ?

राजेंद्र ने भाजपा नेताओं से पूछा कि धान खरीदी का पैसा अगर केंद्र सरकार दे रही है तो एमपी, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, महाराष्ट्र, गुजरात में धान खरीदी 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से क्यों नहीं हो रही ? इन राज्यों में किसान 12 सौ से 13 सौ रुपए प्रति क्विटंल की दर से धान क्यों बेच रहे हैं ? डबल इंजिन सरकार के बावजूद वहां के किसान कर्ज के बोझ तले आत्महत्या क्यों कर रहे हैं ? वहां के किसानों की कर्जमाफी क्यों नहीं हुई ?

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के बाद धान का रकबा और उत्पादन भी बढ़ा। पहली बार रिकॉर्ड 1 करोड़ 7 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी हुई। एमपी, हरियाणा सहित भाजपा की डबल इंजिन सरकार वाले राज्यों में न तो फसल का रकबा बढ़ा, न उत्पादन बढ़ा और न रिकॉर्ड धान खरीदी हुई। राजेंद्र ने कहा कि भाजपा नेता झूठ को सौ बार बोलकर सच साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा के झूठे प्रपंच को अच्छी तरह समझ चुकी है। भाजपा नेताओं की कोशिशें कामयाब नहीं होगी।

राजेंद्र ने कहा कि अगर केंद्र सरकार 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का पैसा देती तो उन्हें छत्तीसगढ़ में ईडी और आईटी का सहारा नहीं लेना पड़ता। छत्तीसगढ़ में किसान खुश हैं। भूमिहीन मजदूरों को 7 हजार रुपए मिलने से मजदूर खुश हैं। बेरोजगारों को रोजगार या हर माह 25 सौ रुपए भत्ता दिया जा रहा है। बिजली बिल हाफ योजना का फायदा हर वर्ग को मिल रहा है।

किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्योगपति, युवा, महिलाओं समेत हर वर्ग के लोग भूपेश सरकार की दर्जनों कल्याणकारी योजनाओं से खुश हैं। चुनाव में कांग्रेस की जबर्दस्त जीत तय है। करारी हार को देखते हुए भाजपा द्वारा ईडी और आईटी का दुरुपयोग कर कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाने का काम किया जा रहा है। आगामी चुनाव में राज्य की जनता भाजपा को इसका माकूल जवाब देगी।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…