• September 1, 2023

मेडेसरा में किसान की जमीन पर दादागिरी से कब्जा, शासन-प्रशासन से शिकायत का भी असर नहीं, राष्ट्रपति से भी गुहार

मेडेसरा में किसान की जमीन पर दादागिरी से कब्जा, शासन-प्रशासन से शिकायत का भी असर नहीं, राष्ट्रपति से भी गुहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

मेडेसरा में मेघाश्याम कश्यप की जमीन पर बलात कब्जा का मामला प्रकाश में आया है। कब्जा उनके ही शिक्षक भतीजे ने कर रखा है। उन्हें इसके एवज में पैसा नहीं चाहिए। वे सिर्फ अपनी पुस्तैनी जमीन चाह रहे हैं। इसके लिए उन्होंने शासन प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक उनकी नहीं सुनी गई है। मेघाराम का कहना है कि उसकी जमीन पर दादागिरी से कब्जा किया गया है। अब उन्होंने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के नाम चिट्ठी लिखी है।

उन्होंने बताया कि तीन बार जनदर्शन में आवेदन कर चुके हैं। मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक गुहार लगा चुके हैं। उनका कहना है कि उनकी जमीन पर रमाकांत कश्यप  ने कब्जा करके घर बनवाया है। घर के साथ ही उस जगह में टावर भी लगवाया है। मेघाश्याम कश्यप जो कृषि कर के परिवार का भरण पोषण करते हुए जीवन यापन करते हैं । उनके पास पूरे दस्तावेज जमीन के हैं। जो आवेदन के साथ जनदर्शन में लगाये है ।उनकी जमीन पर कब्जा किया गया है। उनके ही परिवार के रमाकांत कश्यप की शिकायत उन्होंने मुख्यमंत्री ,राष्ट्रपति से लेकर कलेक्टर से की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा…

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब सहित एक आरोपी गिरफ्तार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई केंद्र में पहुंचकर किसानों से की चर्चा

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, मोहतरा और बिलई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले में धान खरीदी महापर्व का आज से विधिवत शुभारंभ हुआ। कलेक्टर…
संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने का किया ऐलान

संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर स्टेरिंग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   संपूर्ण भारत में ड्राइवर ने अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर स्टेरिंग छोड़ने…