• September 2, 2023

महेश कॉलोनी में नवधा रामायण पारायण पाठ शुरू, पहले दिन 1 हजार से ज्यादा भक्तों ने सामूहिक पाठ किया

महेश कॉलोनी में नवधा रामायण पारायण पाठ शुरू, पहले दिन 1 हजार से ज्यादा भक्तों ने सामूहिक पाठ किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

महेश कॉलोनी में नवधा रामायण पारायण पाठ शुरू, पहले दिन 1 हजार से ज्यादा भक्तों ने सामूहिक पाठ किया
दुर्ग. कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के लिए प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर महेश नगर में रामायण जी की भव्य वैभव यात्रा के बाद नवधा पारायण रामायण पाठ और विष्णु महायज्ञ की शुरुआत शुक्रवार से हुई।
पहले दिन जोधपुर के पं. गोपाल आसोपा और पं. सुशील आसोपा श्रद्धालुओं को नवधा पारायण रामायण का सामूहिक पाठ करवाया। पहले दिन उपस्थित करीब 1 हजार से अधिक भक्तों ने बालकांड की 120 चौपाइयों को पाठ किया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति पर भक्त भावविभोर होकर झूमते रहे। दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ रामायण पाठ रात करीब 8 बजे तक चलता रहा। आखिर में रामायण जी की आरती की गई आरती में सोनी समाज के सदस्यों और बेमेतरा तथा कवर्धा और अन्य जिलों से पधारे हुए भक्तो ने भी भाग लिया ।मंदिर समिति के प्रमुख चतुर्भुज राठी ने बताया कि रामायण पाठ रोजाना दोपहर 2.30 बजे से 6.30 बजे तक होगा। विष्णु महायज्ञ आचार्य पं. पवन द्विवेदी के सानिध्य में हो रहा है। को रोजाना सुबह 7.30 से दोपहर 2 बजे तक महायज्ञ में शामिल होकर भक्त पुण्य लाभ उठा सकते हैं। समिति ने रामायण पाठ में ज्यादा से ज्यादा सनातनप्रेमियों से उपस्थिति की अपील की है। उन्होंने बताया कि रामायण पाठ में पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर सामूहिक पाठ किया। शनिवार की दोपहर से बालकांड से ही पाठ की शुुरुआत की जाएगी।


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…