• September 2, 2023

बेमेतरा में खनिज का अवैध परिवहन धड़ल्ले से, सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं ऐसी गाड़ियां, कलेक्टर कहा-तत्काल जब्त करें

बेमेतरा में खनिज का अवैध परिवहन धड़ल्ले से, सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहीं ऐसी गाड़ियां, कलेक्टर कहा-तत्काल जब्त करें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस ।न्यूज

कलेक्टर पीएस एल्मा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक

ज़िले में अवैध परिवहन, उत्खनन, भंडारण पर पर प्रभावी नियंत्रण करें: एल्मा

अवैध रूप से खनिजों की ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए

बेमेतरा। कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में आज शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में अवैध परिवहन,उत्खनन,भंडारण की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित हुई है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई करें। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से समन्वय करते हुए टीमें भेजकर निरंतर निगरानी की जाए। उन्होंने ज़िले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री एल्मा ने बैठक में मौजूद संबंधित संध प्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा की । उन्होंने अवैध रूप से खनिजों की ओवर लोडिंग कर सड़कों पर चलने के कारण होने वाले नुक़सान बचाने के लिए ज़िले के सभी एसडीएम व पुलिस, परिवहन और खनिज विभाग के अधिकारियों को संयुक्त रूप से ऐसे सभी ओवर लोडिंग वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिये।
उन्होंने ज़िले में अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित अधिकारियों ए थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की निर्देश के साथ अनियमितता पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रोंए एंट्री-एग्जिट प्वाइंट की मॉनिटरिंग करने के अलावे अन्य कई आवश्यक व दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अनिल बाजपेयीए एसडीएम नवागढ़ श्री उमशंकर बंदे, एसडीएम बेरला श्री युगल किशोर उर्वशा,एसडीएम साजा श्री विश्वास राव मास्के, खनिज अधिकारी श्रीमती अर्चना ठाकुर, ज़िला परिवहन अधिकारीए कार्यपालन अभियंता जल संसाधन,पट्टेदार संघ के अध्यक्ष,परिवहन संघ के अध्यक्ष,निर्माण विभाग ठेकेदार संघ उपस्थित थे।कलेक्टर श्री पी.एस.एल्मा ने जिला परिवहन अधिकारी को को नियमित रूप से अवैध खनिजों के परिवहन के विरुद्ध जांच अभियान चलाने एवं नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर, बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003


Related News

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर पंचायत साजा द्वारा सामूहिक योग कार्यक्रम का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर पंचायत साजा द्वारा वार्ड क्रमांक 13…
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बेमेतरा में उत्साहपूर्वक हुआ सामूहिक योगाभ्यास

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रातःकाल जिला मुख्यालय स्थित स्वामी विवेकानंद…