• September 7, 2023

गड्ढों वाली सड़कों का दुर्ग शहर, आप समझ लीजिए अपना वोट किसे देना है

गड्ढों वाली सड़कों का दुर्ग शहर, आप समझ लीजिए अपना वोट किसे देना है

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले शहर की गड्ढों वाली सड़कों ने शासन की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। गृह मंत्री और लोक निर्माण विभाग के गृह जिले और निवास करने वाले शहर का ये हाल है, तो आप समझ ही सकते हैं। प्रदेश में सड़कों का क्या हाल होगा। बता दें पिछले कुछ सालों से शहर की प्रमुख सड़कों का हर साल डामरीकरण किया जा रहा है। करोड़ों रुपए पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन सड़कें एक सीजन भी नहीं टिक रही हैं। सड़क की गुणवत्ता कमीशनखोरी की भेंट चढ़ रही है। कभी डामरीकरण तो कभी पेंच वर्क के नाम पर खस्ताहाल सड़कों के आड़ में कमीशनखोरी का यह खेल जारी है। छोटे से सहायक अभियंता से लेकर एसई और ऊपर के अफसर, मंत्री सब के जेब ने कमीशन पहुंच रहा। इधर जनता खस्ता हाल सड़कों से गुजरने मजबूर है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। कहीं कोई देखने वाला नहीं है। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने होने हैं। अभी से तय कर लीजिए अपना वोट किसे देना है।

खस्ता हाल सड़कों की तस्वीर


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…