• September 8, 2023

योगेश तिवारी के अड़ंगे से अवधेश को मिली थी हार, जीत गए थे छाबड़ा

योगेश तिवारी के अड़ंगे से अवधेश को मिली थी हार, जीत गए थे छाबड़ा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा में विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी बिसात बिछने लगी है। जोड़ तोड़ और मतदाता को लुभाने हर हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। पिछले बार अप्रत्याशित रूप से इस सीट पर कांग्रेस को जीत मिली थी। आशीष छाबड़ा भाजपा के दिग्गज नेता अवधेश चंदेल को हराने में सफल हो गए थे। अवधेश चंदेल के जीत का गणित पिछले बार योगेश तिवारी ने बिगाड़ दिया था। माना जाता है कि चुनाव में उनके अड़ंगे की वजह से ही अवधेश चुनाव हार गए थे। चुनाव में आशीष छाबड़ा को 74914 वोट मिले। अवधेश चंदेल को 49783 वोट से ही संतोष करना पड़ा। योगेश तिवारी ने खेल बिगाड़ते हुए 28335 वोट पाए। जबकि अवधेश और आशीष के बीच जीत हार का अंतर 25131 रहा। बता दें कि योगेश तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे हैं। लंबे समय तक वे रायपुर में कांग्रेस की राजनीति में सक्रिय रहे। जोगी के निधन के बाद उन्होंने बेमेतरा का रुख किया। वर्तमान में वे भाजपा के सदस्य नहीं हैं। लेकिन उनकी राजनीति भाजपा के इर्द गिर्द घूम रही है। वे भाजपा बेमेतरा सीट से टिकट चाह रहे हैं, लेकिन अवधेश चंदेल यहां के स्थापित नेता हैं। उनका व्यापक जनाधार है। वे विधायक भी रह चुके हैं।

बेमेतरा में छत्तीसगढ़िया वर्सेस बाहरी का मुद्दा गर्माया

इस चुनाव में बेमेतरा में छत्तीसगढ़िया वर्सेस बाहरी का मुद्दा गरमा गया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़िया कार्ड खेला जा रहा है। बेमेतरा में वर्तमान विधायक को ही स्थानीय लोगों ने बाहरी बताना शुरू कर दिया है। भाजपा के नेता बाहरी के इस मुद्दे को कैश कराने में जुट गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस बार किसी बाहरी को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए। इधर कांग्रेस में भी साहू, कुर्मी या अन्य किसी स्थानीय को टिकट दिए जाने की मांग उठने लगी है। इसके चलते ही 10 से ज्यादा कांग्रेस नेताओं ने टिकट के लिए दावेदारी ठोक दी है। इससे आशीष छाबड़ा की मुश्किलें बढ़ गई है।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…
आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोढ़े में वर्चुअल NQAS मूल्यांकन सफलतापूर्वक संपन्न

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेमेतरा जिले में गुणवत्तापूर्ण एवं जन-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की…