• September 8, 2023

गड्डे वाली सड़कों का तत्काल पैचवर्क कराएं, नालियों की निकासी सुनिश्चित कराएं: बाकलीवाल

गड्डे वाली सड़कों का तत्काल पैचवर्क कराएं, नालियों की निकासी सुनिश्चित कराएं: बाकलीवाल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज।

ट्राईसिटी एक्सप्रेस नुवजनकी खबर ने असर दिखाया है। गड्ढों वाली सड़कों को लेकर महापौर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई। उन्होंने दो टूक कहा की तत्काल सभी गड्ढों वाली सड़कों का पैचवर्क कराएं। सभी नालियों की निकासी सुनिश्चित करें। कहीं भी बारिश का पानी न जमा होने पाए। वे स्वयं फील्ड पर उतरकर इसकी जानकारी लेंगे। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। लापरवाही सामने आने पर अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहे। उन्होंने कहा कि शहर विधायक अरुण वोरा के निर्देश प्राप्त हुए हैं। किसी भी सूरत में पब्लिक को परेशानी नहीं होनी चाहिए। बैठक में आयुक्त लोकेश चंद्राकर भी मौजूद थे।
उन्होंने बैठक में कहा कि किसी भी काम में हील हवाला और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।महापौर ने कहा कि शहर के उद्यानों, तालाबों के विकास, सुंदरीकरण के काम, पेयजल व्यवस्था, नालियों, नालों की सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, पैचवर्क आदि के विकास कार्य समयसीमा के भीतर गुणवत्तायुक्त तरीके से पूरा समय सीमा पर कराए। संबंधित अधिकारी मानिटरिंग करते हुए यह सुनिश्चित करवाएं, ताकि दुर्ग शहर को सुंदर, स्वच्छ और स्मार्ट सिटी का स्वरूप शीघ्र मिल सके। महापौर ने सभी नालों, नालियों की सफाई जल्द से जल्द व्यवस्थित रूप से करवाने को कहा,सफाई के साथ पेयजल, सड़क बत्ती के मौलिक कार्यों को नगर हित में पहली प्राथमिकता देने की बात कही। आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था का सुगम प्रबंधन करवाते हुए उसके संधारण कार्य को प्राथमिकता से करवाने को कहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने समीक्षा बैठक में कलेक्टर टीएल,जन चौपाल, पीजी एन एवम  एक कदम समाधान की ओर के अलावा उन्होंने राजस्व वसूली को लेकर वसूली में तेजी लाने के लिए निर्देश दिए,शहर के खाली जगहों पर वृक्षारोपण, बाजार क्षेत्र इदिरा मार्केट के दुकानों के बाहर गमला वितरण,व्यापारियो से बात करें कहें पर्यावरण संरक्षण के लिए सहयोग करें, उन्होंने गौरवपथ सौंदर्यीकरण कार्यो में तेजी लाने और शिवनाथ नदी मुक्तिशाम मार्ग में बन रहे सीमेंटीकरण कार्यो को जल्द से जल्द निपटाए।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी इंडस्ट्रियल पार्क योजना के अंतर्गत महात्मा गांधी औद्योगिक पार्क क्षेत्र उपा रीपा की तर्ज पर विकसित करने हेतु नोडल अधिकारी से आवेदनों की जानकारी लेते हुए आवेदनों की तिथि को बढ़ाकर अंतिम तिथि शुक्रवार तक होगी।उन्होंने गौठान के निर्माण कार्यो की जानकारी ली की गौठान में हो रहे कार्यो की जानकारी ली एवम बचे हुए कार्यो को शीघ्र पूरा करें।उसके बाद उन्होंने अवैध अतिक्रमण की जानकारी लेकर कहा कि धमधा नाका स्थित ओवरब्रिज के आस पास,जिला अस्पताल और महिला समृद्धि बाजार के पास से अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।गंजमंडी काम्पलेक्स के आस पास निरीक्षण कर जगह चिन्हित कर शौचालय निर्माण करवाने की बात कही।बैठक में मौजूद वित्त विभाग प्रभारी दीपक साहू,भोला महोविया, उपायुक्त मोहेंद्र साहू,कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,राजेश पांडेय,जितेंद्र समैया,वीपी मिश्रा,आरके पालिया,संजय ठाकुर,गिरीश दीवान,जावेद अली,आरके बोरकर,दुर्गेश गुप्ता,शुभम गोइर मौजूद रहें।

Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…