• September 13, 2023

जिले के तीनों विधानसभा से कांग्रेस विधायकों का सुपड़ा साफ होगा, 19 को उमरिया से भाजपा की परिवर्तन यात्रा बेमेतरा प्रवेश करेगी

जिले के तीनों विधानसभा से कांग्रेस विधायकों का सुपड़ा साफ होगा, 19 को उमरिया से भाजपा की परिवर्तन यात्रा बेमेतरा प्रवेश करेगी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भाजपा की प्रदेश स्तरीय परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से शुरू हो चुकी है। इसकी तैयारियों को लेकर भाजपा की जरूरी बैठक बेमेतरा में हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा, साजा और नवागढ़ से कांग्रेस विधायकों का सुपड़ा साफ होने वाला है। जिले की जनता कांग्रेस के इन विधायकों की कार्य प्रणाली से त्रस्त हो चुकी है। इन नेताओं की कारगुजारियों को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा निकल चुकी है। 19 सितंबर को यह बेमेतरा पहुंचेगी। उमरिया से जिले में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत होगी। बेमेतरा में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा को लेकर गांधी भवन में बैठक हुई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारी ,कार्यकर्ता , महामंत्री, जिलाप्रमुख , मंडल के सदस्य, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के साथ साथ विशेष आमंत्रित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। इस बैठक में कार्य योजना की तैयारियां हुई,साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने सभी सदस्यों को अलग अलग कार्य सौंपा गया। जानिए प्रमुख नेताओं ने क्या कुछ कहा…

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

सुरक्षा देने वाले ही असुरक्षित, मोहन नगर थाना बदहाल: अरुण वोरा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरुण वोरा और पूर्व महापौर आरएन वर्मा ने रविवार…
फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के दो खसरे में की गई धोखाधड़ी की जिलाधीश व एसपी से शिकायत

फर्जी बंटवारे से हासिल जमीन का अवैध प्लाटिंग कर विक्रय करहीडीह के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग । फर्जी मुख्तयार नामा कूटरचित दस्तावेज और नामांतरण आवेदन के आधार पर बंटवारा…
चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी का नाम, समाजसेवी ने किया हाईकोर्ट के वकीलों से संपर्क, कोहका का जनता दरबार चार दिन से बंद

चौकाने वाली खबर… विनोद गर्ग ने पुलिस की पूछताछ में लिया समाजसेवी…

भगवान गणेश के पंडालों में भी जाना किया बंद, हर गतिविधि पर रखी जा रही नजर   ट्राई…