• September 14, 2023

पावर हाउस चौक पर साढ़े 9 लाख रुपए कैश जब्त, चुनाव में खपाए जाने के संदेह पर कार्रवाई

पावर हाउस चौक पर साढ़े 9 लाख रुपए कैश जब्त, चुनाव में खपाए जाने के संदेह पर कार्रवाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। भिलाई

पुलिस को साढ़े 9 लाख रुपए से भरा एक बैग मिला है। वाहनों की जांच में यह बैग जब्त किया गया है। रायपुर की ओर से आ रही एक सफेद इनोवा कार क्रमांक CG 07 BR 6099 में सवार व्यक्ति एवं चालक को संदिग्ध लगने पर रोका गया। वाहन की तलाशी ली गयी। इस दौरान कार में बैठे व्यक्ति जिसका नाम दिनकर बासोटिया वैशाली नगर के कब्जे से एक ब्राउन कलर के लेदर बैग के अंदर रखा नगदी रकम 9,50,000 रूपये जो 500-500 रूपये का नोट 19 बंडल में रखा हुआ पाया गया। उक्त रकम के संबंध में वैध कागजात प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया। वैध कागजात न होने से रकम संदिग्ध अपराध से संबंधित होने के संदेह पर धारा 102 जा.फौ. के तहत जब्त किया गया है। अग्रिम कार्यवाही हेतु आयकर विभाग को पत्र प्रेषित किया गया है। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनाव में ऐसे रुपयों के खपाए जाने की आशंका को देखते हुए पुलिस जिले की सीमाओं पर लगातार जांच कर रही है। जांच के दौरान ही यह रुपयों से भरा बैग मिला। पुलिस की जांच जारी है।


Related News

पुलिस संवाद में सुनी अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं, अनुशासन को बताया पुलिस व्यवस्था की बुनियाद

पुलिस संवाद में सुनी अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं, अनुशासन को बताया पुलिस व्यवस्था…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा।  पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग अभिषेक शांडिल्य द्वारा आज जिला पुलिस…
बेमेतरा में “स्पेशल लोक अदालत” का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12 प्रकरणों का हुआ निपटारा

बेमेतरा में “स्पेशल लोक अदालत” का सफल आयोजन, चेक बाउंस के 12…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला न्यायालय परिसर बेमेतरा में आज राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़…
थान खम्हरिया तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनोरा गांव में दौरा कर बेमौसम बारिश से फसल नुकसान का लिया जायजा

थान खम्हरिया तहसीलदार और वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने ठेलका और भनोरा गांव…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज बेमेतरा । विगत दिनों बेमेतरा ज़िले सहित समूचे प्रदेशभर में अचानक हुई बेमौसम बारिश…