• September 15, 2023

महापौर धीरज बाकलीवाल ने दी तीजा एवं गणेश चतुर्थी की बधाई

महापौर धीरज बाकलीवाल ने दी तीजा एवं गणेश चतुर्थी की बधाई

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

दुर्ग/ महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर की माता-बहनों को तीजा की बधाई के साथ भगवान श्री गणेश चतुर्थी की नागरिकों को शुभकामनाएं देते हुये गणेश पर्व को भक्ति भाव एवं उमंग व उल्लास के साथ मनाने की अपील की है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने तीजा पर अपने शुभकामनाए देते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक त्यौहार तीजा में महिलाएं निर्जला उपवास कर भगवान शंकर पार्वती की पूजा कर अपने पति के दीर्धायु होने की कामना करती है। साथ ही तीजा व्रत रखने से महिलाओं को सौभाग्य के साथ साथ सुख समृद्धि की प्राप्ति होेती है।इसके अलावा परिवार में भी बरकत आती है। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व ऐसा पारंपरिक त्यौहार है जिसमें महिलाये अपने मायके आकर माता पिता,भाई के घर यह त्यौहार मनाते है। तीजा के दिन निजला व्रत रख शंकर पार्वती की पूजा कर चतुर्थी के दिन उपवास तोडते है। उन्होंने बताया कि तीजा के इस महत्व को देखते हुये छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस दिन अवकाश भी दिए है, ताकि महिलाये उमंग एवं उल्लास से इस त्यौहार को मना सके।महापौर ने पुनः महिलाओं को तीज पर्व की शुभकामनाएं दी है।महापौर श्री बाकलीवाल ने गणेश पर्व की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि भगवान श्री गणेश की भक्ति के कारण इन्हें प्रथम पूजे जाने का वरदान प्राप्त हुआ था। इसीलिये किसी भी धार्मिक पूजा पाठ एवं शुभकार्य के पहले भगवान श्री गणेश की पूजा आराधना की जाती है। महापौर ने कहा कि गणेश पर्व बहुत उत्साह से मनाया जाता है, जहॉ प्रत्येक घर और बडे छोटे समितियों द्वारा बडी बडी प्रतिमा स्थापना सार्वजनिक तौर पर की जाती है।वही घर-घर प्रतिमा स्थापना कर सुख समृद्धि की कामना की जाती है।महापौर धीरज बाकलीवाल ने तीजा एवं गणेश पर्व की पुनः शुभकामनाएं देते हुये शहर के नागरिकों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।


Related News

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली…
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार का जताया आभार

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…