• September 19, 2023

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने भाजपा में बैठकों का दौर

परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने भाजपा में बैठकों का दौर

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ की जनता में परिवर्तन की लहर, परिवर्तन यात्रा को सफल बनाने में जुटे कार्यकर्ता- जितेंद्र वर्मा

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के द्वारा निकाली गई परिवर्तन यात्रा आगामी 21 सितंबर को दुर्ग शहर विधानसभा में पहुंच रही है, जिसे लेकर दुर्ग शहर विधानसभा में अलग-अलग स्तर पर बैठकों का आयोजन कर परिवर्तन यात्रा की जनसभा को सफल बनाने की रणनीति जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के निर्देशन में बनाई गई। सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में यात्रा एवं जनसभा हेतु बनाई गई प्रबंधन समिति, युवा मोर्चा टीम एवं नगर निगम के पार्षदों की पृथक पृथक बैठक हुई।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने बैठकों में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता को जब-जब चुनौती मिली है उसने चुनौती का अवसर में बदला है, अब फिर से वही दौर आया है जब हमें दुर्ग विधानसभा में यहां के विधायक अरुण वोरा के खिलाफ शहर की जनता के बीच उठे असंतोष और आक्रोश को अवसर में बदलना है और कमीशनखोरी को बढ़ावा देने वाले अकर्मण्य, झूठा वादा करने वाले विधायक को हटाकर भाजपा की सरकार बनानी है।

परिवर्तन यात्रा जनसभा के लिए बनाई गई प्रबंधन समिति की बैठक में परिवर्तन यात्रा जिला प्रभारी चतुर्भुज राठी एवं और विधानसभा परिवर्तन यात्रा प्रभारी देवनारायण चंद्राकर और डॉ राहुल गुलाटी ने उनकी जिम्मेदारी और कार्यों के बारे में जानकारी दी। जनसभा की व्यवस्था के लिए बनाए गए अलग-अलग विभाग के कार्यकर्ताओं को अपने-अपने विभाग से जुड़े कामों को पूरी गंभीरता से निभाते हुए व्यवस्थित तरीके से प्रबंधन करते हुए जनसभा को सफल बनाना है। परिवर्तन यात्रा के दौरान होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत यादव के नेतृत्व में युवाओं को सौंप गई। उप नेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर की अगुवाई में हुई पार्षद दल की बैठक में पार्षदों ने जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और परिवर्तन यात्रा जिला प्रभारी चतुर्भुज राठी के समक्ष अपने-अपने विचार रखें और परिवर्तन यात्रा को दुर्ग शहर में सफल बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, परिवर्तन यात्रा दुर्ग जिला प्रभारी चतुर्भुज राठी, शहर विधानसभा प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, सह प्रभारी डॉ राहुल गुलाटी के साथ जिला उपाध्यक्ष विनायक नातू, मंत्री दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मंत्री मनोज सोनी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सोशल मीडिया प्रभारी रजनीश श्रीवास्तव, सह प्रभारी नारायण दत्त तिवारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढ़ई, डॉ सुनील साहू, सुनील अग्रवाल, विजय ताम्रकार, मंडल महामंत्री कृष्णा निर्मलकर, सैयद आसिफ अली, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली सचदेव, उपाध्यक्ष सानिध्य चंद्राकर, अबीर गोयल, शाहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे|


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…