• September 20, 2023

प्रियंका गांधी का भिलाई आगमन 21 को, विधायक अरुण वोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

प्रियंका गांधी का भिलाई आगमन 21 को,  विधायक अरुण वोरा ने लिया तैयारियों का जायजा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ में जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं का लगातार छत्तीसगढ़ आगमन हो रहा है । अभी जहा कुछ दिन पहले ही पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने रायपुर में सभा की वही वर्तमान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राजनांदगांव के भरोसे के सम्मेलन में शामिल हुए थे। इन्ही सब के बीच अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का भिलाई आगमन हो रहा है , वे 21 सितंबर को भिलाई में आयोजित महिला सम्मेलन में शामिल होंगी । इसी सम्मेलन के तैयारियों का जायजा लेने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने राजीव भवन दुर्ग में कांग्रेस पार्षद दल की बैठक ली एवं सभी पार्षदों को अपने अपने वार्ड के माताओं बहनों के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही ।

बैठक में विधायक वोरा ने कहा कि प्रियंका जी के आगमन से पूरे प्रदेशवासी अत्यंत उत्साहित है । प्रियंका जी के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा जिससे परिणाम निश्चित ही आने वाले चुनावों में हमे मिलेगा व छत्तीसगढ़ में फिर से प्रचंड बहुमत के साथ कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी । वोरा ने कहा की छत्तीसगढ़ की सरकार दलितों, गरीबों, पिछड़ों और किसानों की सरकार है । इसी भावना के अनुरूप छत्तीसगढ़ में कार्य किया गया। 19 लाख किसानों का ऋण माफ कर दिया गया। किसानों को फसल का उचित मूल्य मिला। इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले। युवाओं को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है।

बैठक में दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल , पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा , जिला केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र साहू , दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गया पटेल, सभापति राजेश यादव , सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष , एमआईसी मेंबर एवं कांग्रेस के सभी पार्षद एवं एल्डरमैन उपस्थित थे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…