• September 20, 2023

21 को परिवर्तन यात्रा, हॉकी मैदान में सभा, खिलाड़ियों ने किया विरोध

21 को परिवर्तन यात्रा, हॉकी मैदान में सभा, खिलाड़ियों ने किया विरोध

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर, उतई, पाटन, धमधा और अहिवारा में परिवर्तन यात्रा की तैयारियों की हुई समीक्षा

*जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने दुर्ग जिले की विधानसभाओं का दौरा कर तैयारी का जायजा लिया*

दुर्ग। दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने मंगलवार को दुर्ग, उतई, पाटन, धमधा, और अहिवारा में विधानसभा स्तरीय बैठक लेकर परिवर्तन यात्रा की तैयारी के बारे में विस्तृत समीक्षा की। इधर कार्यकम स्थल को लेकर खिलाड़ियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि कार्यक्रम से मैदान को नुकसान पहुंचेगा।

दुर्ग संगठन जिला अंतर्गत होने वाली पांचो आमसभाओं को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कार्यक्रम स्थलों का अवलोकन किया और सभा की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने परिवर्तन यात्रा की जनसभाओं को सफल बनाने के लिए सभी विधानसभा में पदाधिकारी द्वारा की गई तैयारियों के बारे में पूछताछ की।

विधानसभाओं के दौरे में बैठकों को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की भ्रष्ट, तानाशाह, घोटालेबाज और वादा खिलाफी करने वाली कांग्रेस सरकार के खिलाफ शंखनाद कर दिया है। परिवर्तन यात्रा को जिस प्रकार जनता का समर्थन चंहूओर समर्थन मिल रहा है उसे देखते हुए आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में बनना तय है।

बैठक के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने जनसभाओं में प्रशासनिक व्यवस्था, मंच सज्जा, भोजन व्यवस्था, प्रचार प्रसार व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, बाइक रैली, सभास्थल व्यवस्था संबंधी प्रभारी से चर्चा करके समस्त व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।

बैठकों में दुर्ग विधानसभा सहसंयोजक राजेंद्र कुमार, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, जिला यात्रा प्रभारी चतुर्भुज राठी, जिला सह यात्रा प्रभारी अरविंदर सिंह खुराना, विधानसभा यात्रा प्रभारी देवनारायण चंद्राकर, डॉ. राहुल गुलाटी, मंडल अध्यक्ष मदन वाढ़ई, सुनील अग्रवाल, सुनील साहू, विजय ताम्रकार, पाटन में विधानसभा प्रभारी सच्चिदानंद उपासने, संयोजक दिलीप साहू, विधानसभा सहसंयोजक राकेश पांडे, पाटन कार्यक्रम प्रभारी देवेंद्र चंदेल, मंडल अध्यक्ष लोकमणि चंद्राकर, लालेश्वर साहू, खेमलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा में संयोजक जागेश्वर साहू, दुर्ग ग्रामीण कार्यक्रम प्रभारी रूपनारायण शर्मा, ललित चंद्राकर, रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शिंदे, फत्ते लाल वर्मा, गिरेश साहू, अहिवारा विधानसभा में संयोजक रविशंकर सिंह, पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, कार्यक्रम प्रभारी नटवर ताम्रकार, मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जितेंद्र यादव, सुषमा जेठानी, साजा विधानसभा संयोजक नथमल कोठारी, कार्यक्रम प्रभारी लाभचंद बाफना, मंडल अध्यक्ष रोहित राजपूत, कृष्णा पटेल सहित व्यवस्था समिति के सदस्य मौजूद रहे।


Related News

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, विधायक ललित चंद्राकर ने जताया सरकार का आभार

दिवाली से पहले बहनों को मिला खुशियों का उपहार, महतारी वंदन योजना…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध के बावजूद बार-बार प्रयास कर रहा प्रशासन: राकेश ठाकुर

खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोलने पर अड़ी भाजपा सरकार, जनता के विरोध…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   पाटन। नगर पालिका अमलेश्वर अंतर्गत ग्राम खुड़मुड़ा में शराब दुकान खोले जाने को…
दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना कोसम ने किया निरीक्षण

दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम। दीपावली एवं छठ पर्व को देखते हुए शहर के…