• September 22, 2023

बेमेतरा जनपद की अध्यक्ष रेवती साहू ने भी बेमेतरा विधानसभा से ठोकी ताल, कांग्रेस से टिकट मांगा

बेमेतरा जनपद की अध्यक्ष रेवती साहू ने भी बेमेतरा विधानसभा से ठोकी ताल, कांग्रेस से टिकट मांगा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बेमेतरा

बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस में टिकट मांगने वालों की संख्या बढ़ते ही जा रही है। अब बेमेतरा जनपद की अध्यक्ष रेवती हिरेंद्र साहू ने ताल ठोक दी है। उन्होंने अपने रिपोर्ट कार्ड के साथ पार्टी हाई कमान को बेमेतरा विधानसभा के लिए अपने आपको सबसे उपयुक्त चेहरा बताया है। उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार बनाती है, तो वे जरूर इस सीट पर जीत हासिल करेंगी। और कांग्रेस को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगी।

रेवती 2005 से आज तक आशा दीदी के रूप में कार्यरत है।उनके द्वारा महिलाओं को सिलाई , कढ़ाई निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है। 2010 से अभी तक राजनीति में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए संकल्पित हो कर काम करती है। ग्राम सेमरिया ,पोस्ट कन्हेरा ,तहसील एवम जिला बेमेतरा , बी टी आई कॉलोनी की निवासी है। विधानसभा 69 से उन्होंने अपना आवेदन दिया है।उनको सामाजिक काम करना बहुत अच्छा लगता है , खुशी मिलती है ऐसा कहा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का भी इन्होंने जिक्र किया और कहा हमेशा साहू समाज को उनका आशीर्वाद मिलता है। जानिए ट्राईसिटी से क्या कुछ कहा रेवती ने…

 

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

रामदेव बाबा के भादवा मेले में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री रामदेव बाबा दरबार, नवकार परिसर पुलगांव नाका में आयोजित 10 दिवसीय…
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई ई-सेवाएं; दुर्ग जिला अदालत परिसर में KIOSK और AFR ऐप की सुविधा शुरू

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने जिला न्यायालयों के लिए लॉन्च कीं 3 नई…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग : न्यायिक प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुलभ और डिजिटल बनाने की दिशा…
21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश में बना उपविजेता – विधायक ललित चंद्राकर जी ने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर किया खिलाड़ियों का स्वागत

21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दुर्ग जिले ने मारी बाजी, प्रदेश…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा 21वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता…