• September 25, 2023

पूर्व विधायक चंदेल ने क्षेत्र के प्रतिभाओं का सम्मान कर दिया संदेश

पूर्व विधायक चंदेल ने क्षेत्र के प्रतिभाओं का सम्मान कर दिया संदेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज। बेरला

शिक्षक सम्मान समारोह कृषि उपज मंडी प्रांगण बेरला में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम रविवार 12:00 बजे शुरू हुआ। जिसकी अध्यक्षता एवं मंच संचालन ललित टिकरिया ने किया किया । कार्यक्रम के संयोजक पूर्व विधायक अवधेश सिंह चंदेल विधानसभा क्षेत्र बेमेतरा रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व संपादक दैनिक भास्कर एवं नवभारत , दिवाकर मुक्तिबोध, अध्यक्षता रामेश्वर प्रसाद वैष्णव, गीत ,गजल और व्यंग्यकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में युगल किशोर तिवारी , सेवानिवृत्ति प्राचार्य एवं शिक्षाविद की गरिमामय उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें सेवा निवृत्ति शिक्षकों का सम्मान किया गया शिक्षकों ने इस कार्यक्रम में अपने विचार रखें और इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण, महामंत्री, अध्यक्ष और विशेष आमंत्रित सदस्य, कार्यकर्ता बंधु, महिला मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण, प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम में आए हुए शिक्षकों का सम्मान किया गया। शाल और पुष्प हार से सेवा निवृत्त शिक्षकों का स्वागत सम्मान किया गया। कथा, व्यंग्य, कविताओं के माध्यम से आए हुए व्यंगकार रामेश्वर प्रसाद वैष्णव ने समा बांध दिया, सभी उनके व्यंग्य की प्रशंसा करते हुए तालिया के साथ बीच में बीच-बीच में उनका सम्मान भी बढ़ते रहे। आए हुए समस्त शिक्षकों और सदस्यों की उपस्थित बेरला मंडी प्रांगण को उत्साह से भरने में कामयाब रहा। उपस्थित कार्यकर्ता संचालको को आए हुए ।सेवा निवृत्त शिक्षकों ने भरपूर आशीर्वाद दिया।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…