• September 26, 2023

सीजीपीएससी घोटाले का कांग्रेस को देना होगा हिसाब, मुख्यमंत्री अब क्यों कुछ नहीं कह रहे, जनता के बीच पहुंचकर बताया जाएगा इन कांग्रेस नेताओं का घोटाला, आज से हस्ताक्षर अभियान

सीजीपीएससी घोटाले का कांग्रेस को देना होगा हिसाब, मुख्यमंत्री अब क्यों कुछ नहीं कह रहे, जनता के बीच पहुंचकर बताया जाएगा इन कांग्रेस नेताओं का घोटाला, आज से हस्ताक्षर अभियान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। 26 सितंबर मंगलवार को जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी युवाओं के बीच जाकर हस्ताक्षर अभियान चलाएगी।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं का चयन करने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी शासकीय एजेंसी छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा सारे नियमों को ताक में रखते हुए कांग्रेस नेताओं एवं पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के बेटे और अन्य रिश्तेदारों का पक्षपातपूर्ण चयन किया गया है। इस चयन प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के योग्य, होनहार और मेधावी युवाओं के साथ बहुत बड़ा छल किया गया है।

जिला भाजपा महामंत्री ललित चंद्राकर और सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पीएससी भर्ती में भ्रष्टाचार कर युवाओं को छलने के विरोध एवं सीबीआई जांच की मांग को लेकर 26 सितंबर मंगलवार को दुर्ग के सबसे बड़े महाविद्यालय वी वाय तामस्कर स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय (शासकीय साइंस कॉलेज दुर्ग) में सवेरे 10:30 बजे से युवा हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा और प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले से युवाओं को अवगत कराते हुए भूपेश बघेल की पोल खोली जाएगी। इस अवसर पर दुर्ग शहर के युवाओं से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में साइंस कॉलेज के सामने एकत्र होकर भूपेश बघेल सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले के भ्रष्टाचार के विरोध में अपना आक्रोश व्यक्त करें।

 


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…