• September 27, 2023

पीएससी घोटाला, प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों से खिलवाड़, इस्तीफा दे कांग्रेस सरकार : जीत यादव

पीएससी घोटाला, प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों से खिलवाड़, इस्तीफा दे कांग्रेस सरकार : जीत यादव

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पीएससी घोटाले को लेकर दुर्ग भाजपा युवा मोर्चा ने सड़क की लड़ाई शुरू कर दी है। प्रदेश के शिक्षित बेरोजगारों से अपील की है, कि वे इस आंदोलन से जुड़े। कांग्रेस के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ खुलकर आवाज बुलंद करे। मंगलवार को इसे लेकर साइंस कॉलेज कैंपस के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अध्यक्ष जीत यादव प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पाप का घड़ा भर चुका है। अब इसे फोड़ने का समय आ गया है। शिक्षा के इस घोटाले करने वालों को छोड़ा नहीं जायेगा।

पीएससी मामले में कांग्रेस सरकार पर घोटाले का आरोप लगाते हुए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा और भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में मंगलवार को दुर्ग के साइंस कॉलेज के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान युवाओं को इस अभियान में जुड़कर कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए पीएससी घोटाले के भ्रष्टाचार के विरोध में अपना हस्ताक्षर करने अपील की गई। जिसके तहत बड़ी संख्या में कॉलेज के बाहर लगे पंडाल पर युवा पहुंच अपना हस्ताक्षर करते नजर आए।

 

 

 

 


Related News

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण

जिला जेल बेमेतरा में 28 बंदियों को दिया गया दो दिवसीय मशरूम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा।  कृषि विज्ञान केंद्र, बेमेतरा द्वारा जिला जेल बेमेतरा में बंदियों के कौशल…
जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण मनाने हेतु की अपील

जिले में आगामी पर्व-त्योहारों को शांति, सौहार्द्र एवं आपसी भाईचारे के साथ…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिला मुख्यालय बेमेतरा के पुराना रेस्ट हाऊस में…
10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89 लाख बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेन्डाजॉल की दवा

10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजन, जिले के 3.89…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के…