• September 28, 2023

महापौर ने भगवान गणेश उत्सव,जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि शांति स्नेह की कामना की

महापौर ने भगवान गणेश उत्सव,जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि शांति स्नेह की कामना की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग/नगर निगम महापौर धीरज बाकलीवाल नेभगवान श्री गणेश उत्सव,जैन धर्म के अनुयायियों को पर्यूषण पर्व एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि शांति स्नेह की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश शहर सहित में घर-घर मे विराजे है।और गणेशोत्सव पर जगह जगह विराजित है।भगवान श्री गणेश सभी की मनोकामना पूरी करे।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व जैन समाज का एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह आत्मविशुद्धि, संयम, त्याग और आत्मचेतना को विकसित करने का अवसर देता है। यह पर्व अहिंसा, दया, प्रेम की राह पर चलना सिखाता है। मान्यता है कि भगवान महावीर ने इस त्यौहार के दौरान अपनी शिक्षाएं दीं और जैन धर्म के मुख्य सिद्धांतों को प्रतिपादित किया।महापौर धीरज बाकलीवाल ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के उपलक्ष्य पर मुस्लिम समुदाय को शुभकामनाएं देते हुये कहा कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म की खुशी को ईद उल-मिलादुन्नाबी के रूप में मनाते है। मोहम्मद साहब का पूरा जीवन मानवता की सेवा में ही गुजरा और उन्होंने लोगो को हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया। मोहम्मद साहब के द्वारा मानवता के प्रति हमेशा सरल स्वभाव वाले व्यवहार के कारण ही उन्हे रहमत उल आलमीन अर्थात पूरे संसार पर कृपा करने वाला कहा जाता है। मिलाद उल नबी की खुशी तभी सार्थक होगी,जब हम हजरत मोहम्मद के संदेशों व उनके आदर्शों का पालन करेंगे।


Related News

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को होगी परेशानी

धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   धान खरीदी की समय सीमा को 15 दिन कम करने से किसानों को…
 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा और देवरबीजा केंद्रों का किया निरीक्षण

 धान खरीदी की तैयारियों का कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने लिया जायजा, डूंडा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…
खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, जिले में बनाए गए 159 उपार्जन केंद्र

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : 15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर धान…