• October 4, 2023

सीएम भूपेश बघेल ने किया भव्य C-Mart का लोकार्पण, विधायक व महापौर ने किया सीएम का आभार व्यक्त

सीएम भूपेश बघेल ने किया भव्य C-Mart का लोकार्पण, विधायक व महापौर ने किया सीएम का आभार व्यक्त

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

-स्थानीय लोगों के लिये रोज़गार के नए अवसर बढ़ेंगे:

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत गंज मंडी काम्प्लेक्स में भव्य सी-मार्ट का लोकार्पण आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया।इसके साथ ही मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दुर्ग के सी-मार्ट के पहले ग्राहक बने।दरअसल दुर्ग में उत्पादित बेहतरीन और अनूठी सामग्रियों के एक ही स्थान पर विक्रय की उपलब्धता के लिए राज्य सरकार द्वारा ज़िलों में सी मार्ट की शुरुआत की गई है। इस मौके पर विधायक अरुण वोरा,महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित रहे।गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के सभी ज़िला मुख्यालय में राज्य के लघु, कुटीर उद्योगों, स्व-सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिये सुपर मार्केट की तर्ज़ पर सी-मार्ट प्रारंभ किये जा रहे हैं।सी-मार्ट के माध्यम से छत्तीसगढ़ के लघु, कुटीर उद्योगों और परंपरागत शिल्पियों, बुनकरों, दस्तकारों, कुंभकारों के साथ महिला समूहों, गोठान में निर्मित सामग्री के साथ-साथ वन विभाग के उत्पादों की बिक्री भी की जाएगी। इससे स्थानीय लोगों के लिये रोज़गार के नए अवसर बढ़ेंगे।जिसके लिए महापौर धीरज बाकलीवाल ने सीएम के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा,कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,सीईओ अश्वनी देवांगन,सभापति राजेश यादव,अब्दुल गनी,ऋषभ जैन,सजय कोहले, हमीद खोखर,भोला महोविया, पार्षद श्रद्धा सोनी,एल्डरमेन रत्ना नारमदेव,संदीप वोरा के अलावा आदि मौजूद रहें।जन संपर्क विभाग/राजू बक्शी
शहर के वृहद विकास कार्यों के लिए वोरा ने मुख्यमंत्री को दिया साधुवाद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर में 2.17 करोड़ के विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने सीएम बघेल को दुर्ग शहर में लगातार कराए जा रहे विकास कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। वोरा ने कहा कि 64 करोड़ के मुख्यमार्ग उन्नयन व सौंदर्यीकरण, जिला अस्पताल में लगभग 50 करोड़ से आधुनिकीकरण व क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण, नवीन टीबी अस्पताल, जिला मुख्यालय को आसपास के क्षेत्रों से जोड़ने के लिए प्रमुख मार्गों का निर्माण के साथ ही ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, व स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिंदी माध्यम विद्यालय की सौगात देने के साथ ही लगभग 600 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत करने हेतु धन्यवाद दिया। इस दौरान वोरा के साथ मुख्यमंत्री ने नवनिर्मित सी मार्ट का अवलोकन भी किया। इस दौरान कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा, महापौर धीरज बाकलीवाल, वरिष्ठ नेता प्रदीप चौबे, प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, सभापति राजेश यादव, जिला अध्यक्ष गया पटेल, एमआईसी के सदस्यगण, पार्षद एल्डरमैन व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…