• October 5, 2023

वादाखिलाफी करके छलने वाली भूपेश सरकार की भरोसा यात्रा है उनकी अंतिम विदाई यात्रा :: जितेन्द्र वर्मा

वादाखिलाफी करके छलने वाली भूपेश सरकार की भरोसा यात्रा है उनकी अंतिम विदाई यात्रा :: जितेन्द्र वर्मा

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग। कांग्रेस सरकार द्वारा जगह-जगह निकली जा रही भरोसा यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि भूपेश सरकार को सत्ता का दुरुपयोग करते हुए प्रशासन की मदद से भरोसा यात्रा इसलिए निकालनी पड़ रही है क्योंकि उसने जनता का भरोसा खो दिया है। कांग्रेस भूपेश सरकार ने जनता से वादाखिलाफी करके जो छल किया है, उसकी वजह से वे जनता के बीच में अपना भरोसा खो चुके हैं और अब वे अपने छल को छिपाने के लिए सरकारी तंत्र की इवेंट मैनेजमेंट टीम के भरोसे झूठी भरोसा यात्रा निकाल कर खुद पर जनता का भरोसा होने का ढिंढोरा पीट रहे हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपने झूठे घोषणा पत्र को लेकर जनता को छलने का काम किया है उससे आज प्रदेश का हर वर्ग नाराज है और पूरे प्रदेश की जनता के अन्दर कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश है। जनता भला झूठ बोलने वालों पर क्यों भरोसा करेगी। गंगाजल हाथ में लेकर शराबबंदी की कसम खाने वालों ने प्रदेश की आधी आबादी महिलाओं का भरोसा तोड़ा। नियमितीकरण का झूठा वादा करके संविदा कर्मियों का भरोसा तोड़ा। महिला स्व सहायता समूहों को रोजगार देने का भरोसा तोड़ा, और उनसे रेडी टू ईट का काम छीन लिया। पूरा कर्ज माफ करने के वादे से मुकरकर महिला स्व सहायता समूहों का भरोसा तोड़ा। पहले शत प्रतिशत बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कहकर बाद में नियम और शर्तों के जाल में फंसा कर चुनिंदा बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देकर बेरोजगारों का भरोसा तोड़ा। चुनिंदा बेरोजगारों को भी 5 साल की बजाय केवल 9 महीना का बेरोजगारी भत्ता देकर भरोसा तोड़ा। किसानों का पूरा कर्ज माफी करने का वादा किया लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफ नहीं करके उनका भरोसा तोड़ा। प्रधानमंत्री आवास योजना पर रोक लगाकर आवासहीन गरीबों का भरोसा तोड़ा। वर्मी कंपोस्ट के नाम पर किसानों को जबरदस्ती कचरा बेचकर भरोसा तोड़ा।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने भरोसे को लेकर कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा पूरे प्रशासन का दुरूपयोग हो रहा है। कलेक्टर-एसपी, पी.सी.सी. के प्रतिनिधि के तौर कार्य कर रहें हैं। भीड़ जुटाने के लिये अधीनस्थों पर दवाब बना रहे हैं। वही अपने प्रस्तावित पराजय को देखकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भयभीत है। भरोसा यात्रा का आयोजन एक तरह से उनकी विदाई यात्रा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में अपराध की घटनाएं हो रही है इससे भय का वातावरण व्याप्त है, कांग्रेस जब से सत्ता में आई पूरे प्रदेश भर में जंगलराज कायम है, राजधानी से लेकर सुदूर अंचलों तक तक अपराधी तांडव मचा रहे हैं, पूरे प्रदेश में लोगों की हत्याएं, सामूहिक बलात्कार, अपहरण, लूट हो रही है, डाके डल रहे है और यह तक की सरकारी खजाने तक को लूटा जा रहा है। उन्होनें कहा कि छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ को अपराधी तत्वों के हवाले कर दिया है। भरोसा खोने के बाद भरोसा यात्रा निकाली जा रही है। जनता की उम्मीदों पर कांग्रेस कही पर भी खरी नहीं उतर रही है। भरोसा यात्रा के दौरान कांग्रेस को कहीं भी जनता की वाहवाही नहीं मिली है क्योंकि प्रदेश की जनता का कांग्रेस की सरकार से भरोसा उठ चुका है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि प्रदेश में जिस प्रकार के हालात बनते जा रहे है, उस पर राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा और मल्लिकार्जुन खड़गे को जवाब देना चाहिए। उनके जवाब का इंतजार प्रदेश की जनता कर रही है।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…