• October 8, 2023

विधायक अरुण वोरा की मेहनत रंग लाई, ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल की चहुओर चर्चा, प्रदेश में ऐसा पिकनिक स्पॉट नहीं

विधायक अरुण वोरा की मेहनत रंग लाई, ठगड़ा बांध पर्यटन स्थल की चहुओर चर्चा, प्रदेश में ऐसा पिकनिक स्पॉट नहीं

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

7 अक्टूबर को  ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट  को पूरे शहर ने देखा। शहर के अलावा आसपास के भिलाई, रायपुर, राजनांदगांव और बालोद जिले से भी लोग इस पर्यटन स्थल को देखने पहुंचे। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि  शहर के विधायक अरुण वोरा की मेहनत रंग लाई। उन्होंने इस पर्यटन स्थल को विकसित करने के लिए खूब पसीना बहाया। अधिकारियों के चक्कर लगाए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से लेकर निकाय के मंत्री शिव डहरिया से कई बार मिले। उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा। उनके प्रयासों से ही यह बड़ा काम संभव हो पाया। पिकनिक स्पॉट को शहरवासियों के लिए ओपन कर दिया गया। पिकनिक स्पॉट पर रंगबिरंगी खूबसूरत लाइटिंग के साथ शानदार आतिशबाजी की रंगीनियों से आसमान पर सतरंगी रौशनी बिखरती रही। बांध में भरे पानी पर भी सतरंगी लाइट और आतिशबाजी की रौशनी के नजारे नजर आते रहे।

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट का विहंगम दृश्य

आज पिकनिक स्पॉट पर भारी भीड़ उमड़ी। भीड़ इस कदर रही कि पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सड़क पर लगातार ट्रैफिक जाम की स्थिति रही। महापौर धीरज बाकलीवाल और उनकी टीम यानी मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को लोगों ने बधाईयां दी। विधायक अरुण वोरा भी लोगों से मिलकर बधाईयां स्वीकार करते रहे। निगम के लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी ने बताया कि अभी ठगड़ा बांध में कई नए आकर्षण शामिल किये जाएंगे। फूलों की सुंदर क्यारियां विकसित की जाएगी। बच्चों के मनोरंजन के साथ ही हरेक आयु वर्ग के लिए कई सौगातें दी जाएगी।

ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की साज सज्जा और यहां की खूबसूरती के साथ चौपाटी, कैंटीन, बच्चों के मनोरंजन झूले वगैरह और बोटिंग जैसी सुविधाएं देखकर लोग मंत्रमुग्ध रह गए। सेल्फी जोन पर सेल्फी लेने वालों की भीड़ कभी कम नहीं हुई। हर कोने पर सेल्फी लेते लोगों का हुजूम देखा गया।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने शहर को शानदार सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में शहरवासियों को यह खूबसूरत पिकनिक स्पॉट की सौगात मिली है।

यहां पहुंचे लोगों ने इस शानदार सौगात के लिए महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव और लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी सहित सभी एमआईसी मेंबर और पार्षदों की जमकर सराहना की। लोग कहते रहे कि ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट की सौगात के लिए नगर निगम की वर्तमान परिषद के कार्यकाल को हमेशा याद रखा जाएगा। शहरवासियों ने आज दिल से इस बात को स्वीकार किया कि यह पिकनिक स्पॉट शहर के लिए बड़ी उपलब्धि है।

आज पहले दिन ठगड़ा बांध के हर हिस्से में भारी भीड़ रही। हालत ये रही कि ओवरब्रिज के नीचे रोड पर बार-बार ट्रैफिक जाम लगता रहा। यहां आने वाले लोगों की भीड़ इस कदर थी कि पार्किंग व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई।

महापौर धीरज बाकलीवाल, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, एसपी शलभ सिन्हा, निगम कमिश्नर लोकेश चंद्राकर आज भी मंत्रणा करते रहे कि पिकनिक स्पॉट पर और किस तरह आकर्षक साजसज्जा की जा सकती है। बांध के बीचोंबीच बने आईलैंड पर 30 फीट ऊंचे तिरंगा झंडा लहराने के लिए सभी तैयारियां शुरू करने कलेक्टर ने निगम कमिश्नर को निर्देश दिये। दर्जनों वैरायटी के गुलाब फूलों का एक गार्डन विकसित करने के साथ ही कई अलग अलग जोन में अलग अलग किस्म के फूलों का उद्यान बनाने पर भी चर्चा की गई।


Related News

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने ली बैंकर्स की समीक्षा बैठक, 15 दिवस के भीतर लंबित प्रकरणों के निराकरण का आश्वासन

पीएम स्वनिधि योजना के लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु निगम आयुक्त ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा आज निगम कार्यालय…
पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह की दूरदर्शिता का परिणाम : दिनेश देवांगन

पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत कार्यकर्ताओं के संघर्ष परिश्रम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   मरोदा/पुरैना। भारतीय जनता पार्टी मरोदा-पुरैना मंडल की मासिक कार्यसमिति बैठक वार्ड क्रमांक-13 स्थित…
आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए शामिल

आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुम मंडल की बैठक संपन्न, मंडल प्रभारी नितेश साहू हुए…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   आत्मनिर्भर भाजपा अंडा-निकुंभ मंडल की बैठक संपन्न भारतीय जनता पार्टी अंडा-निकुंभ मंडल की…