• October 13, 2023

कांग्रेस और भाजपा बेमेतरा से साहू समाज को प्रतिनिधित्व दे, अन्यथा पिछड़ा वर्ग से किसी को दें

कांग्रेस और भाजपा बेमेतरा से साहू समाज को प्रतिनिधित्व दे, अन्यथा पिछड़ा वर्ग से किसी को दें

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

जिला साहू संघ बेमेतरा ने बैठक कर कांग्रेस और भाजपा से साहू समाज को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व देने की मांग की है। अध्यक्ष गेंदराम साहू बैठक में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि बेमेतरा में साहू समाज की बहुल्यता है। इस वजह से उनके समाज से किसी को उम्मीदवार बनाया जाए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। गेंदराम साहू ने कहा कि  पार्टियों से निवेदन है कि साहू समाज से ही प्रत्याशी चयन के लिए जो नाम घोषित होने वाले हैं उसमें साहू समाज के योग्य और सक्षम उम्मीदवार को अवसर दिया जावे। साहू समाज को वंचित न किया जाए । यदि बेमेतरा साहू समाज को टिकट नहीं मिलता तो पिछड़ा वर्ग को मौका दिया जाए। उनका यह भी कहना है कि साहू समाज आज बहुत ही सशक्त और योग्य लोगों से मिलकर खड़ा हुआ एक स्तंभ है।अभी के चुनाव में साहू समाज की भूमिका अहम होगी। इस विषय की जानकारी उमाशंकर साहू, ग्राम डोंगितराई साजा और भूषण साहू थान खमरिया ने दी।

 

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी,9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…