• October 14, 2023

गर्रा बेमेतरा में पीएम आवासों की गड़बड़ी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा मकान

गर्रा बेमेतरा में पीएम आवासों की गड़बड़ी, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा मकान

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा जिले के ग्राम गर्रा में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मनमाने ढंग से नाम जोड़े और हटाए जा रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर पीएस एल्मा से की है। शिकायत के बाद भी उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। आवास के लिए आवेदन करने वाले पत्र बताए गए हैं, लेकिन उन्हें आवास नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों पर आरोप लगाया है कि अपने चहेतों को मकान दिया जा रहा है, गरीब जरूरतमंदों का हक मारा जा रहा है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मामले में दखल देकर गरीबों को उनका हक दिलाने की मांग की गई है। योजना के घटक मोर जमीन मोर मकान के लिए  चार किश्तों में करीब ढाई लाख रुपए दिए जाने हैं। स्वीकृति के बाद राशि नहीं मिल पाई। शासन से मिली राशि वापस हो गई। इसके बाद नए सिरे से सर्वे कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि उनका हक मारा गया है। आज वे झोपड़े में रहने मजबूर हैं।

 

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक से हिंदी भवन तक जलभराव स्थिति का महापौर एवं कमिश्नर ने लिया जायजा

जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण, पटेल चौक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। नगर पालिक निगम। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर में…
सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, शिकायतों का मौके पर हुआ त्वरित निराकरण

सेवा संकल्प अभियान,सेवा सेतु शिविर में तीसरे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा सेवा सेतु…
सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित चंद्राकर ने कहा – स्वास्थ्य क्रांति की असली नायिका हैं मितानिन बहनें

सेवा संकल्प अभियान : मरोदा में मितानिनों का सम्मान कर विधायक ललित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत आँगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन आज मरोदा…