• October 16, 2023

हर समय पाटन में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश के खिलाफ अपशब्द, विजय बघेल की निगेटिव छवि बन रही

हर समय पाटन में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश के खिलाफ अपशब्द, विजय बघेल की निगेटिव छवि बन रही

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

पूरे प्रदेश में सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन है। जहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भतीजे भाजपा के विजय बघेल से विधानसभा चुनाव में भिड़ेंगे। पिछले कुछ दिनों से देखने में आ रहा है कि विजय बघेल अपने प्रचार में कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लेकर लगातार अपशब्द कह रहे हैं। पिछले दिनों भरर में हुए महिला सम्मेलन में उन्होंने राक्षस की संज्ञा दे डाली। इसे लेकर पूरे पाटन ने तीखी प्रतिक्रिया है। पिछले कुछ समय से विजय बघेल ऐसे अमर्यादित शब्दों के उपयोग करते रहे हैं। इससे विजय बघेल की निगेटिव छवि लोगों के बीच बनने लगी है। इसके अलावा उन्हें जानने वालों के मुताबिक उनके व्यवहार में भी लोगों के प्रति बदला है। सांसद रहते हुए वे काफी नर्म, शालीन और मृदुभाषी रहे। लेकिन जैसे ही उन्हें घोषणा समिति का संयोजक बनाया गया। पार्टी ने कई बढ़ी जिम्मेदारी दी गई। उनका संगठन में कद बढ़ने लगा, उनके व्यवहार में परिवर्तन देखा गया है। उनके अलावा उनके भाई संजय बघेल भी लोगों से रूडली बात करने में नहीं चूक रहे। इसे विजय बघेल समर्थकों में भी नाराजगी शुरू हो गई है। इधर विजय बघेल पाटन में चौथी बार भूपेश बघेल से भिड़ेंगे। इसमें दो बार भूपेश बघेल चुनाव जीते हैं एक बार विजय विजय बघेल सफल रहे हैं।

भरर में विजय बघेल ने ये कहा – शक्ति स्वरूपा नारी ही कलयुगी राक्षसों का विनाश करेगी

विजय बघेल ने कहा जैसे राक्षसों का नास करने मातृ स्वरूपा, शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा ने अवतार लेकर असुरों का संहार किया, वैसे ही राज्य के कांग्रेस सरकार को यहाँ उपस्थित नारी शक्ति उखाड़ कर फेंकेगी। राज्य में भाजपा की सरकार बनाएगी। कुम्हारी में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री और उनके नुमाइंदों ने पाटन को कलंकित करने का काम किया। इस प्रकार के कई अन्य बयान उनके चर्चा में रहे हैं। अब भूपेश बघेल का नाम पाटन से फाइनल हो गया है। देखना है कि वे इन बातों का किस तरह से जवाब देते हैं। चाचा और भतीजे के बीच होने वाला यह मुकाबला रोचक होना माना जा रहा है।

 


Related News

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

मचांदुर में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती समारोह में शामिल हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंचादूर में स्थानीय ग्रामीण साहू समाज द्वारा…
दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की पहल से 9.50 करोड़ स्वीकृत

दुर्ग के 58 वार्ड में होंगे विकास कार्य, मंत्री गजेन्द्र यादव की…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के सभी 58 वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के…
एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

एनएसयूआई का दो दिवसीय उपवास सत्याग्रह

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     छत्तीसगढ़ प्रदेश के एकमात्र A+ शासकीय महाविद्यालय साइंस कॉलेज दुर्ग में जमीन…