• October 18, 2023

22000 से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

22000 से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

22000 से अधिक बैनर, पोस्टर और वॉल राइटिंग हटाए गए

*सार्वजनिक संपत्तियों से 15797 और निजी संपत्तियों से 6678 प्रचार सामग्रियां हटाई गईं*

*बेमेतरा 17 अक्टूबर 2023:-* छत्तीसगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 बीते 9 अक्टूबर को भारत सरकार निर्वाचन आयोग की घोषणा की बाद से ही पूरे ज़िले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत सार्वजनिक और निजी संपत्तियों से आज 17 अक्टूबर तक 18314 वॉल राइटिंग, पोस्टर, होडिंग,बैनर इत्यादि हटाने की कार्यवाही की गई हैं। सरकारी, सार्वजनिक संपत्तियों से 15797 और निजी संपत्तियों से 2517 प्रचार सामग्रियां हटाने की कार्यवाही की गई है |
भारत सरकार निर्वाचन आयोग द्वारा बीते 9 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2023 की घोषणा के बाद कलेक्टर एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी श्री पी.एस. एल्मा ज़िले की तीनों विधानसभा क्षेत्र साजा, बेमेतरा और नवागढ़ के सभी रिटर्निग ऑफिसर द्वारा संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत चिन्हांकित किए गए जगहों से प्रचार-प्रसार सामग्री हटाने की तुरंत कार्रवाई की गयी हैं।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी एवं एमसीसी नोडल डॉ अनिल बाजपेयी ने बताया कि आज मंगलवार 17 अक्तूबर तक 22475 सार्वजनिक संपत्तियों और निजी संपत्तियों से से हटाये गये है। इनमें 15797 सार्वजनिक संपत्तियों से और 6778 प्रकरण निजी संपत्तियों से संबंधित हैं। अधिनियम के तहत ज़िले भर में अब तक सार्वजनिक संपत्तियों से 6028 वॉल राइटिंग, 5363 पोस्टर, 2176 बैनर और 2230 अन्य प्रचार सामग्रियों हटाई गयी।इसी प्रकार निजी संपत्तियों से 4637 वॉल राइटिंग, 1236 पोस्टर, 631 बैनर और 234 अन्य प्रचार सामग्रियों हटाई गयी।
जिले में धारा 144 लागू है। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव के लिए सभी शस्त्रधारियों को संबंधित थाने में शस्त्र जमा किए गए है। डॉ बाजपेयी ने बताया कि निर्वाचन संपन्न होने तक जिले में धारा 144 प्रभावशील रहेगी। कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का घातक अस्त्र-शस्त्र लेकर सार्वजनिक स्थान या सड़क पर लेकर नहीं चल सकेगा। राजनीतिक दल या अभ्यर्थी शस्त्र के साथ जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। आपत्तिजनक पोस्टर बांटने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें प्रोत्साहन – मंत्री गजेन्द्र यादव

इस दीपावली स्वदेशी उत्पादों से रोशन करें घर-आंगन, स्थानीय कारीगरों को दें…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेशवासियों से इस दीपावली स्वदेशी दिवाली…
महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार का जताया आभार

महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी, मंत्री गजेन्द्र यादव ने सरकार…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मैदान…
अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा सरकार को घेरा

अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे पटवारियों के साथ खड़े हुए अरुण वोरा, भाजपा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। भाजपा सरकार द्वारा पीवी ऐप के माध्यम से कार्य करने की बाध्यता,…