• October 19, 2023

नवरात्र पर डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा में जुटा अग्रवाल सेवा मंडल

नवरात्र पर डोंगरगढ़ पदयात्रियों की सेवा में जुटा अग्रवाल सेवा मंडल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

सेवा पंडाल में पदयात्रियों को उपलब्ध करवाई जा रही है खाद्य सामग्रियों के अलावा चिकित्सा सुविधा

दुर्ग । नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों का रैला लगा हुआ है। उनके सेवा में रायपुर से लेकर राजनांदगांव तक विभिन्न संगठनों द्वारा सेवा पंडाल लगाए गए है। इन सेवा पंडालों में से दुर्ग शिवनाथ नदी ओव्हरब्रिज के पास अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा संचालित सेवा पंडाल में पदयात्रियों को भोजन, नास्ता, विश्राम के अलावा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। पदयात्रियों को नि:शुल्क जरुरी दवाईयो का भी वितरण किया जा रहा है। जिससे रास्ते में पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। सेवा पंडाल में लायनेस क्लब ऑफ दुर्ग मिडटाऊन, खंडेलवाल महिला समाज, मारवाड़ी महिला मंडल, श्री साई मंदिर समिति कसारीडीह, गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा दुर्ग के अलावा अन्य धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी अपनी सेवाएं दी है। सेवा पंडाल में बुधवार की सुबह डौंडीलोहारा स्थित पाटेश्वर धाम के संत बालकदास पहुंचे। यहां उन्होने अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्यों की सेवा देखकर उनकी प्रशंसा की और पदयात्रियों के लिए की गई व्यवस्था की सराहना की। अग्रवाल सेवा मंडल के पदाधिकारी प्रहलाद रुंगटा ने बताया कि यह सेवा पंडाल पिछले कई वर्षों से संचालित किया जा रहा है। जहां पदयात्रियों को सर्वसुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। नवरात्र के पहले दिन से शुरू हुए सेवा पंडाल का समापन अष्टमी पर शाम 6 बजे कन्याभोज आयोजन उपरांत किया जाएगा। सेवा पंडाल में डॉ. मोहन अग्रवाल, प्रहलाद रुंगटा, प्रमोद अग्रवाल, नितिन अग्रवाल,दीपक बंसल, गौरव रुंगटा, संदीप खेमुका, प्रभात अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, अमन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुमीत अग्रवाल, सुधीर खंडेलवाल, अरविंद खंडेलवाल, अखिल नायर, बंटी अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य सेवाएं दे रहे है।


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…