• October 22, 2023

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ब्रजेश कुमार सिंह बेमेतरा पहुंचे

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक ब्रजेश कुमार सिंह बेमेतरा पहुंचे

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

बेमेतरा। चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकों की तैनाती की गई है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बेमेतरा जिले के विधानसभा क्षेत्र 68 साजा, 69 बेमेतरा और 70 नवागढ़ लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री ब्रजेश कुमार सिंह (आई ए एस ) ने अपना संपर्क नंबर 7587016561 आम नागरिक, राजनीति दलों के लिए जारी किया है। प्रेक्षक श्री ब्रजेश ने आते ही सर्वप्रथम विधानसभा सामान्य निर्वाचन के अलग अलग शाखा जैसे व्यय प्रेक्षक, एमसीएमसी शाखा, का निरिक्षण किया |
प्रेक्षक श्री ब्रजेश ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों व पेड न्यूज पर विशेष नजर रखा जाए। विज्ञापन व पेड न्यूज मिलने पर व्यय का आकलन कर प्रतिदिन प्रभारी निर्वाचन व्यय लेखा को उपलब्ध कराए | प्रेक्षक ने विधानसभा सामान्य चुनाव के कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम व समन्वय /हेल्प लाइन का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने ऑनलाइन/ऑफलाइन पर प्राप्त होने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए। जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत व उसके निस्तारण के संबंध में जानकारी रहे ।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, रिपोर्टर बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा ने की पूजा-अर्चना

दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर में भूपेश बघेल एवं अरुण वोरा…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति, पद्मनाभपुर दुर्ग में आयोजित गणेश उत्सव…
उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस ने जिलाधीश को सौंपा ज्ञापन

उरला-गया नगर-रामनगर की 8 किमी जर्जर सड़क के नवनिर्माण की मांग, कांग्रेस…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। वार्ड क्रमांक 57-58 उरला, गया नगर एवं रामनगर क्षेत्र की करीब 8…
एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य मुलाकात

एनएचएम संघ बेमेतरा ने नवपदस्थ CMHO डॉ. शरद कोहाड़े से की सौजन्य…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन द्वारा विभिन्न जिलों में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO)…