• October 26, 2023

बेमेतरा में बाहरी का मुद्दा फिर गरमाया, लोकल चेहरे को जीत दिलाने लोग हो रहे लामबंद

बेमेतरा में बाहरी का मुद्दा फिर गरमाया, लोकल चेहरे को जीत दिलाने लोग हो रहे लामबंद

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा विधानसभा का चुनाव इस बार दिलचस्प होने वाला है। कांग्रेस ने यहां से आशीष छाबड़ा को मैदान में उतारा है, जो पहले से इस सीट पर विधायक हैं। वहीं भाजपा ने लोकल कार्ड खेलते हुए दीपेश साहू को टिकट दी है, जो यहां का लोकल चेहरा है। इसके साथ ही बाहरी और स्थानीय का मुद्दा एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। दीपेश साहू समाज से आते हैं। उनका व्यापक जनाधार है। छाबड़ा वर्तमान में विधायक हैं। उनकी अपनी राजनीतिक समझ और पार्टी का सहयोग है। ऐसे में दोनों में जबरदस्त टक्कर की उम्मीद की जा रही है। जिले में 80 हजार से ज्यादा की आबादी साहू समाज से आती है। इस वजह से समाज को प्रतिनिधित्व दिए जाने की मांग शुरू से होते रही है, कांग्रेस ने साहू समाज को प्रतिनिधित्व नहीं दिया, लेकिन भाजपा ने साहू समाज से ही किसान परिवार से आने वाले दीपेश साहू को मौका दिया है।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…