• October 26, 2023

वोरा ने सादगी से भरा नामांकन का प्रथम सेट, 75 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया

वोरा ने सादगी से भरा नामांकन का प्रथम सेट, 75 से ज्यादा सीटों पर जीत का दावा किया

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*30 को मुख्यमंत्री व अन्य प्रत्याशियों की मौजूदगी में निकलेगी भव्य नामांकन रैली*

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने गुरुवार को शुभ मुहूर्त के आधार पर परिजनों व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में प्रथम सेट का नामांकन दाखिल किया। वोरा दुर्ग विधानसभा से सातवीं बार चुनाव के मैदान में हैं। इस दौरान वोरा ने अपने पिता व दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा को याद कर भावुक होते हुए कहा कि पहली बार बाबूजी की अनुपस्थिति में वे चुनाव लड़ने जा रहे हैं लेकिन उनका स्थान रिक्त नहीं है जो पारिवारिक संबंध बाबूजी ने शहर के नागरिकों के साथ बनाए हैं हर वरिष्ठ जन उनके पालक समान हैं और सभी का आशीष हमेशा की तरह प्राप्त होता रहेगा। वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जनता सब जानती है विकास का छत्तीसगढ़ मॉडल पूरे देश मे चर्चा का विषय है। किसान, युवा, गरीब, मजदूर मध्य वर्ग, महिलाएँ, आदिवासी, पशुपालक सर्वहारा वर्ग के लोग शासन की योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। इस बार प्रदेश में पहले से अधिक रुझान और उत्साह कांग्रेस के प्रति है जनता समझदार है और भूपेश पर भरोसा बरकरकर है इस बार 75 सीटों से भी अधिक सीट कांग्रेस को प्राप्त होगी। वोरा ने कहा कि 30 अक्टूबर को मुख्यमंत्री व जिले के अन्य सभी प्रत्याशियों के साथ भव्य नामांकन रैली निकाली जाएगी एवं द्वितीय सेट का नामांकन दाखिल कराया जाएगा जिसमें शीर्ष नेताओं की उपस्थिति भी संभावित है। प्रथम सेट के नामांकन दाखिल करने के दौरान वोरा के साथ परिवारजनों के अलावा अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, परमजीत सिंह भुई व सभी ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद थे।


Related News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महिला सम्मान समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए दुर्ग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जीविका स्वयं सहायता समूह एवं हमर हटरी परिवार के तत्वाधान में तुलसी पैलेस धनोरा…
भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

भाजयुमो शहीद दिवस के अवसर पर निकलेगी मशाल रैली

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के…
देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित के मुद्दों पर जताया समर्थन

देवेंद्र यादव द्वारा भिलाई बचाओ पदयात्रा में शामिल हुए अरुण वोरा, जनहित…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई। जनहित के अहम मुद्दों को लेकर स्टील सिटी भिलाई में कांग्रेस विधायक…