• October 28, 2023

साजा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जनता ईश्वर साहू के साथ : ओम प्रकाश

साजा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, जनता ईश्वर साहू के साथ : ओम प्रकाश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी ईश्वर साहू ने नामांकन दाखिल किया। संगठन के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि साजा ने भाजपा इस बार ऐतिहासिक वोटों से जीतेगी। पार्टी के प्रत्याशी ईश्वर साहू को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। ईश्वर साहू ने पार्टी को जनता का भरपूर समर्थन मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि इस बार परिवर्तन की लहर है। पार्टी ने उन्हें टिकट दिया है। उन पर भरोसा दिखाया है।

 

योगेश तिवारी ने भी भाजपा से नामांकन फार्म लिया

शुक्रवार को योगेश तिवारी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र लिया। उन्होंने बेमेतरा सीट से फार्म लिया है। भाजपा से नामांकन भरने की तैयारी में हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी को अपने निर्णयवपार पुनर्विचार करना चाहिए। सामान्य सीट पर सामान्य उम्मीदवार उतारना चाहिए। योगेश ने पिछले दिनों ही भाजपा प्रवेश किया है। उन्हें पूरी उम्मीद थी कि टिकट उन्हें ही मिलेगी, लेकिन पार्टी ने बेमेतरा से दीपेश साहू को टिकट दिया। इस पूरे मामले में जोशी ने कहा कि इस विषय को लेकर पार्टी को निर्णय लेना है। पार्टी निर्णय ले चुकी है। ओमप्रकाश जोशी ने कहा यह पार्टी का मामला है। पार्टी का विषय है। पार्टी के अंदर बात होती है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553, 6265741003,


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…