• October 31, 2023

आशीष छाबड़ा और उनकी पत्नी के पास साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति, 10 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति, 2 करोड़ से ज्यादा लोन, यह परिवार के सदस्यों से लिया, बलवा, प्राण घातक हमला जैसे अपराध भी दर्ज

आशीष छाबड़ा और उनकी पत्नी के पास साढ़े 5 करोड़ से ज्यादा की चल संपत्ति, 10 करोड़ से ज्यादा की अचल संपत्ति, 2 करोड़ से ज्यादा लोन, यह परिवार के सदस्यों से लिया, बलवा, प्राण घातक हमला जैसे अपराध भी दर्ज

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

बेमेतरा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आशीष छाबड़ा जिले की सभी सीटों में सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उन्होंने निर्वाचक आयोग की दिए शपथ पत्र में अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। उन्होंने बताया है कि उनके और उनकी पत्नी अमृत कौर छाबड़ा के पास करीब साढ़े 5 करोड़ की चल संपत्ति है। इनमे नगद, जेवरात, बांड सहित अन्य शामिल है। शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास 1856434.22 रुपए नगद है। इसके अलावा बैंक खातों और अन्य जगहों पर चल संपत्ति है। इसके अलावा करीब 10 करोड़ की अचल संपत्तियां है, जो जमीन, खेत और अन्य रूप में है। उन्होंने पत्नी पर करीब 2 करोड़ रुपए का लोन भी दर्शाया है। ये लोन प्रायः रिश्तेदारों से ही लिया गया है। छाबड़ा ने अपने शपथ पत्र में अपने ऊपर दर्ज अपराधों का भी ब्योरा दिया है। उन्होंने बताया कि उनके ऊपर बेरला थाने में 5 मामले दर्ज हैं। इसमें तोड़फोड़, बलवा, प्राणघातक हमला, शासकीय कार्य में बाधा, रास्ता रोकना जैसे अपराध शामिल हैं, ये मामले कोर्ट में लंबित हैं। इतना ही नहीं प्रतिबंधात्मक धारा 151 में उनके विरुद्ध 6 बार इस्तगासा पेश हो चुका है। अब तक किसी भी मामले में दोष सिद्ध नहीं हो पाया है।

आशीष छाबड़ा द्वारा निर्वाचन आयोग को दिया गया शपथ पत्र

 

 

 


Related News

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन, शिकायत

कंतेली में लगानी जमीन को बंदोबस्ती के बाद कर दिया घास जमीन,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, आवेदन करता है परेशान, आवेदक जिसका नाम वीरेंद्र…
सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी मांग

सुशासन तिहार के दौरान अतिक्रमण हटाने धरने पर बैठा युवक, सालों पुरानी…

  ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज जिला बेमेतरा में चल रहा है, अभी सुशासन तिहार 2026 जिसमें लोगों की…
दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

दर्री में जनसमस्या निवारण शिविर, 1365 आवेदन प्राप्त- विधायक ईश्वर साहू ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। सुशासन तिहार 2026 के तहत बेमेतरा जिले के साजा अनुभाग अंतर्गत…