• November 2, 2023

देवेंद्र पर मनी लांड्रिंग समेत 4 केस, उनके और उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति

देवेंद्र पर मनी लांड्रिंग समेत 4 केस, उनके और उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की संपत्ति

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी और वर्तमान विधायक देवेंद्र यादव ने आयोग के समक्ष अपनी संपत्ति और अपराधिक रिकार्ड की जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से दी है। इसमें उन्होंने आयोग को बताया है कि उनके नाम मनी लॉन्ड्रिंग समेत 4 अपराध दर्ज हैं। इन मामलों में सुनवाई चल रही है। उन्होंने आयोग को बताया कि रायपुर और बिलासपुर में तीन मामले अलग अलग धारा 147, 186, 353, 332, 427 सहित अन्य में अपराध पंजीबद्ध है, जिन पर सुनवाई जारी है। एक में भी अंतिम फैसला नहीं आया है। ईडी केंद्रीय प्रवर्तन ने भी एक मामले में उन्हें आरोपी बनाया है। मामला मनी लांड्रिंग से जुड़ा है। देवेंद्र ने अपनी और अपनी पत्नी श्रुतिका ताम्रकार की संपत्ति का भी ब्योरा दिया है। उन्होंने करीब 1.40 करोड़ की चल संपत्ति अपने पास और 1.48 करोड़ की चल संपत्ति पत्नी के पास होना बताया है। इसके अलावा अचल संपत्ति के मामले में आयोग को दी जानकारी में उन्होंने अपने नाम 33.98 लाख रुपए और पत्नी के नाम 1.70 करोड़ की संपत्ति का ब्योरा दिया है। ये संपत्ति कौशाम्बी उत्तर प्रदेश,  आनंद गांव बेरला, धमधा, नकटी रायपुर, रिसाली, हाउसिंग बोर्ड भिलाई में बताई गई है। उनकी पत्नी श्रुतिका के नाम 2.36 करोड़ रुपए का ऋण है। इसमें 62.91 लाख का ऋण उन्होंने अपने पति यानी देवेंद्र यादव से ही ले रखा है।


Related News

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका हीरामती का आंगन, 20 हजार की सहायता से मिला संबल

सेवा संकल्प अभियान: श्रम विभाग की मिनिमाता महतारी जतन योजना से महका…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     बेमेतरा। छत्तीसगढ़ शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में शासन…
गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित

गुण्डाधूर सम्मान महाराजा प्रवीरचंद्र भंजदेव सम्मान के लिए 30 सितंबर तक आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के सर्वोत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिए जाने…
जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में 29 आवेदन प्राप्त हुए

जनदर्शन में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आमजन की सुनीं समस्याएं, जनदर्शन में…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण…