• November 4, 2023

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने पीएम से बीएसपी में वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों का बकाया 39 महीने का एरियर्स एवं पर्क्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एरियर्स भुगतान की मांग की

प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने पीएम से बीएसपी में वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों का बकाया 39 महीने का एरियर्स एवं पर्क्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एरियर्स भुगतान की मांग की

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा में मंच से भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने प्रमुख मुद्दों को उठाया।

श्री पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि सेल कर्मचारियों के वेतन समझौता व अन्य मुद्दों पर बीएसपी कर्मचारी एवं भिलाईनगर विधानसभा की जनता से जुड़े विषय हैं। जिनमें वेतन समझौते के अनुसार कर्मचारियों का बकाया 39 महीने का एरियर्स एवं पर्क्स में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि के साथ एरियर्स का भुगतान। बीएसपी के लीजधारी व्यापारी एवं सामाजिक संस्थानों के लीज रीनिवल करने हेतु, लीज रेंट बढ़ाने के बजाय प्रीमियम में 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दे रहे हैं।

श्री पाण्डेय ने बताया कि ठेका मजदूर का वर्तमान में राज्य सरकार के द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन दिया जाता है, उसके स्थान पर केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतनमान दिया जाये। श्री पाण्डेय ने दुर्ग से विशाखापट्टनम वाली ट्रेन को पलासा से बहरमपुर तक चलाने, साथ ही दुर्ग से रीवा तक रेल सेवा भविष्य में चलाने की माँग पर बात भी कही।


Related News

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। प्रकृति के प्रति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प जब जीवन…
नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल, वोरा और वर्मा पहुंचे जिला अस्पताल

नेहरू जयंती पर सेवादल एवं युवा कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल,…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू…
विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात

विधायक ललित चंद्राकर ने ग्राम आलबरस वासियो को दी ₹36.60 लाख के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। आज ग्राम आलबरस स्थित ग्राम पंचायत परिसर में आयोजित विभिन्न विकास…