• November 4, 2023

देवेंद्र की मुश्किलें बढ़ी, राजेंद्र अरोरा के बाद तुलसी साहू भी भाजपा में शामिल

देवेंद्र की मुश्किलें बढ़ी, राजेंद्र अरोरा के बाद तुलसी साहू भी भाजपा में शामिल

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रहीं हैं। पिछले दिनों कांग्रेस के बड़े नेता और भिलाई निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। अब कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री तुलसी साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा की प्राथमिक सदस्यता ली। ये दोनों ही बड़े नाम हैं। इसके अलावा निर्दलीय पार्षद बशिष्ठ नारायण मिश्र ने भी वैशाली नगर से अपना नाम वापस ले लिया है। मतलब साफ है कि वे भी भिलाई नगर में ही सक्रिय रहेंगे। उन्हें प्रेम प्रकाश पाण्डेय का करीबी माना जाता है। बशिष्ठ की राजनीतिक दखल भी टाउनशिप में अधिक है। इसके अलावा इस भाजपा से प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पाण्डेय भी इस चुनाव को बिल्कुल भी हल्के में नहीं ले रहें हैं। उनकी राजनीतिक सक्रियता बढ़ गई है। वे लगातार जनता के बीच पहुंच रहे हैं। उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। पुरानी गलतियों को सुधारने में जुटे हुए हैं। इधर देवेंद्र अपनी युवा टीम के दाम पर एक बार फिर मैदान में हैं, लेकिन इस बार युवाओं की टाउनशिप के मतदाता भलीभांति पहचान चुके हैं। उनकी कार्यप्रणाली भी उनके सामने है। इस प्रकार दोनों प्रत्याशियों के आंकलन के आधार पर मतदाता वोटिंग का मन बना रहा है।


Related News

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज नवरात्रि चैत्र महीने की अष्टमी तिथि, शुक्ल पक्ष में बहुत ही शुभ, 25 मार्च…
एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय तिथि से पहले बेचें उपज

एमएसपी पर दलहन–तिलहन खरीदी जारी, किसानों से पंजीयन कराने की अपील, तय…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जिले में प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत न्यूनतम समर्थन…
मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर 6,400 रुपये लिया गया समन शुल्क

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत 21 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई कर…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त…