• November 6, 2023

कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, महिला और उसके बेटे से मारपीट, जेसीबी लगाकर दीवार तोड़ी

कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई, महिला और उसके बेटे से मारपीट, जेसीबी लगाकर दीवार तोड़ी

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

कांग्रेस नेता के बेटे की दबंगई से दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चंदखुरी के ग्रामीण खासे भयभीत हैं। बता दें कि इस क्षेत्र से ताम्रध्वज साहू विधायक हैं। वर्तमान में वे गृहमंत्री हैं। मामला सामने आने के बाद पीड़ित पक्ष पुलगांव थाने में शिकायत भी कर चुका है,  पुलिस ने घटना के बाद अपराध भी दर्ज किया है। इसके बाद भी गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।  इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी गाली गलौज करते और मारपीट करते नजर आ रहे हैं।

मामले में आरोपियों ने दबंगई दिखाते हुए  महिला की जमीन पर बने कॉलम को भी जेसीबी को तोड़ दिया है। पुलिस ने धारा 294, 506, 323, 427,34 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। घटना 2 नवंबर की बताई गई है। छवि देवी पति रामकुमार सिन्हा अपने बेटे प्रवीण सिन्हा के साथ रहती है। घटना दिनांक दोपहर के समय जय सेन, पप्पू उर्फ सत्यवीर सिंह उसका भतीजा मनोज सिंह जेसीबी लेकर पहुंचे। आते ही गली गलौज शुरू कर दिया। तोड़फोड़ करने लगे। छवि अपने बेटे प्रवीण सिंह ने रोकने की कोशिश की तो मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों की तरफवाए बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद थे। मामले में एक आरोपी जय सेन कांग्रेस नेता और केश शिल्प कला बोर्ड के अध्यक्ष नंद कुमार सेन का बेटा बताया गया है। आचार संहिता लागू होने के बाद भी गृह मंत्री के क्षेत्र में ऐसी दबंगई को लेकर पूरे क्षेत्र में खासी चर्चा है। चंदखुरी में परिवार खासा भयभीत है। गिरफ्तारी नहीं होने से लगातार आरोपियों के परिचित छवि को धमकाने का प्रयास कर रहे हैं। इस बीच दबंगई का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

 

 

 

 


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…