• November 9, 2023

भक्तचरण दास एवं राजीव शुक्ला पहुंचे वोरा के प्रचार में, राजीव शुक्ला बोले- अरुण की जीत ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि

भक्तचरण दास एवं राजीव शुक्ला पहुंचे वोरा के प्रचार में, राजीव शुक्ला बोले- अरुण की जीत ही मोतीलाल वोरा को सच्ची श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

दुर्ग शहर में चुनाव प्रचार ने अब रफ्तार पकड़ ली है गुरुवार को कांग्रेस के शीर्ष राष्ट्रीय नेताओं में से भक्तचरण दास एवं राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला विधानसभा प्रत्याशी अरुण वोरा के प्रचार में दुर्ग पहुंचे। दोनो ही वरिष्ठ नेताओं ने सबसे पहले दिग्गज कांग्रेसी मोतीलाल वोरा के निष्ठावान व कर्मठ कार्यकाल को नमन करते हुए कहा कि वोरा जी जैसे लोग विरले ही जन्म लेते हैं। दुर्ग शहर की जनता से उनके पारिवारिक संबंधों ने ही उन्हें पार्षद से लेकर विधायक, मंत्री, केबिनेट मंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री जैसे पदों तक पहुंचाया। अब अरुण वोरा की कार्यशैली में वोरा जी की छाप नजर आती है। दुर्ग से आत्मीय रिश्ता अरुण वोरा को भी राजनैतिक सफर में जनसेवा के नवीन शिखर तक पहुंचाएगा। राजीव शुक्ला ने कहा कि उन्होंने बाबूजी को बेहद करीब से देखा और दुर्ग के प्रति उनके प्रेम को समझा है शहर की जनता अरुण को फिर से जिता कर मोतीलाल वोरा जी को सच्ची श्रद्धांजलि देगी। भक्तचरण दास ने कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नीतियों ने पूरे देश मे कांग्रेसजनों में ऊर्जा का संचार किया है दिग्गज कांग्रेसियों के गढ़ रहे इस जिले की सभी सीटें कांग्रेस पार्टी जीतने जा रही है। उन्होंने अरुण वोरा की जीत के लिए डोर टू डोर प्रचार भी किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन व शहर के नागरिक मौजूद थे।


Related News

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सौंपा ज्ञापन

60 वर्षों पुराने सार्वजनिक मार्ग को बंद करने को लेकर कांग्रेस ने…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। मोहन नगर, दुर्ग स्थित कांगला मांझी (आदिवासी समाज) कार्यालय, मंगल भवन एवं…
अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

अवैध खनन को लेकर क्रांति सेना ने कलेक्टर से की शिकायत

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज अवैध मुरूम, रेत ,बोरखनन के मामले को लेकर लोगों की शिकायत पर हमने कलेक्ट्रेट…
कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन प्राप्त

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 44 आवेदन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिले के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के…