• November 10, 2023

गंगा जल की पवित्रता का मजाक बना रहे ये नेता, साधु-संत विरोध में, विवादों में घिरे रिकेश

गंगा जल की पवित्रता का मजाक बना रहे ये नेता, साधु-संत विरोध में, विवादों में घिरे रिकेश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस न्यूज

गंगा जल की पवित्रता का नेताओं ने मजाक बनाना शुरू कर दिया है। पहले कांग्रेस का तत्कालीन अध्यक्ष और वर्गमान में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंगा जल छू कर 36 वायदे किए। घोषणा पत्र के माध्यम से ये वायदे किए गए। अब वैशाली नगर से भाजपा प्रत्याशी रिकेश सेन ने छठ तालाब को सूर्य कुंड की तरह संवारने के लिए गंगा जल छू कर शपथ ली। उन्होंने कहा कि जीत के आते ही वो सबसे पहले यही काम करेंगे। उन्होंने सार्वजनिक मंच से यह बात कही। इसके बाद से यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद से साधु और संतो ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि नेताओं ने अब हिंदू धर्म के साथ खेलना शुरू कर दिया है। माता गंगे के जल को लेकर हाथ में लेकर संकल्प लेने का क्या मतलब। इससे सिर्फ मजाक बन रहा है। करोड़ों लोगों की आस्था के साथ यह खिलवाड़ है। ऐसी घटनाओं पर तुरंत रोक लगाने अन्यथा उग्र आंदोलन किए जाने की बात कही गई। कई धार्मिक संगठनों ने इस प्रकार के कृत्य की निंदा की है। साथ भविष्य में ऐसा कुछ नहीं किए जाने की अपील की है।

 


Related News

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

पुलिस अधीक्षक बेमेतरा त्रिलोक बंसल ने सलामी परेड का किया निरीक्षण 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। बेसिक स्कूल ग्राउंड में 15 अगस्त के पूर्व परेड रिहर्सल की गई,…
जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को सफल बनाने दिए निर्देश

जिला पंचायत सीईओ प्रेमलता पद्माकर ने ली विभागीय समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरणों…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेमलता पद्माकर ने आज जिला कार्यालय…
कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग खसरे की भूमि में फर्जी विक्रेता व गवाह शामिल

कूटरचित दस्तावेज से जमीन हड़पने की एसपी से शिकायत तीन अलग अलग…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज दुर्ग। राजस्व निरीक्षक मंडल तहसील व जिला दुर्ग के अंतर्गत ग्राम सिकोला की तीन…