• November 11, 2023

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

भिलाई को वापस दिलाएंगे उसकी खोई हुई पहचान, ये हमारी गारंटी – प्रेमप्रकाश

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

भिलाई नगर। भाजपा सरकार बनते ही भिलाई के खुले मैदानों के ओपन बार मुक्त होंगे, सबको उनका हक मिलेगा और शहर एक बार फिर से खुशहाल होगा ये प्रेमप्रकाश की गारंटी है। उक्त बातें आज अपने जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने कही। भिलाई बचाओ, कमल खिलाओ अभियान के तहत आज श्री पाण्डेय टाउनशिप के सेक्टर -5, सेक्टर 8 एवं खुर्सीपार पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल झूठ फैलाने का काम करती है, वो लोगों से आज भी यही झूठ कह रही है कि घर-घर पानी उसने पहुंचाया लेकिन पूरा भिलाई जानता है कि भाजपा सरकार में हम शिवनाथ से भिलाई तक पानी लाए। कांग्रेस ने केवल गली-गली शराब पहुंचाई है और अब लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

पिछले 5 वर्षों की भिलाई की बदहाली देखने के बाद अब भिलाई ने मन बना लिया है कि कांग्रेस सरकार को बदलना है और भिलाई में भी भाजपा को जिताना है। महिलाओं ने यह प्रण ले लिया है कि गली-गली बिकने वाली शराब से अब छुटकारा चाहिए। अब कोई मलकीत अपने परिवार को छोड़कर नहीं जाये इसलिए हमें कमल खिलाना है, भिलाई को फिर से आगे बढ़ाना है। श्री पाण्डेय ने कहा कि मोदी जी ने गारंटी दी है कि हम छत्तीसगढ़ को फिर से संवारेंगे और प्रेमप्रकाश ये गारंटी देता है भिलाई को फिर से उसकी खोई पहचान वापस दिलायेंगे। कांग्रेस ने केवल लोगों से झूठे वादे किये लेकिन हम बीएसपी की जमीन के अतिरिक्त सभी को पट्टा दिलायेंगे। इंग्लिश मीडियम स्कूल में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी किया जाएगा और सभी कक्षाओं में सेक्शन बढ़ाये जायेंगे। गरीबों को उनके हक का राशन दिलाया जायेगा, इसकी गारंटी हमारी है।


Related News

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया गया दो दिवसीय प्रशिक्षण

सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विकासखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को दिया…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन…
डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया

डायल 112 टीम की तत्परता से भटकी बुजुर्ग महिला को सुरक्षित परिजनों…

ट्राईसिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। थाना दाढ़ी क्षेत्रांतर्गत डायल 112 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए…
बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का आदेश जारी

बहुउद्देश्यीय स्टेडियम के लिए 6.48 करोड़ मंजूर, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिला मुख्यालय बेमेतरा में जिला स्तरीय…