• November 13, 2023

चौबे निवास में सुआ नृत्य, गृह लक्ष्मी योजना को बताया महिलाओं का अधिकार

चौबे निवास में सुआ नृत्य, गृह लक्ष्मी योजना को बताया महिलाओं का अधिकार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

साजा से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री रविंद्र चौबे के निवास में सोमवार को महिलाओं ने सुआ नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान कांग्रेस की गृह लक्ष्मी योजना के एलान पर इसे महिलाओं का अधिकार बताया गया। बता दें कि कांग्रेस ने घोषणा की है सरकार बनते ही महिलाओं के खातों में एक मुश्त 15 हजार रुपए की सालाना मदद दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ के साजा क्षेत्र में मौहाभाटा रविंद्र चौबे के निवास मे ग्रामीण महिलाओं ने बड़ी संख्या में पहुंच कर आशीर्वाद दिया। दिवाली की शुभकामनाएं देने रविंद्र चौबे के निवास स्थान पहुंची महिलाओं ने बहुत ही सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। इस परंपरा को बढ़ाने अब जोर शोर से प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर रविंद्र चौबे ने आए हुए ग्रामीणों से अपने मतदान पार्टी के पक्ष में करने की अपील की और आए हुए सभी ग्रामीण जनों को गोवर्धन पूजा , सोमवती अमावस्या, दिवाली की शुभकामनाएं और बधाइयां दी। बाजार चौक साजा में सभा हुई, जिसमे चौबे ने घोषणा पत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस , ब्यूरो चीफ बेमेतरा , योगेश कुमार तिवारी , 94255 64553 , 6265741003,


Related News

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी कार्यों का भूमिपूजन

वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया लाखो के जनहितकारी…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को…
संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि पर अरुण वोरा ने दी श्रद्धांजलि

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। स्व. संजय गांधी की 46वीं पुण्यतिथि के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता…
बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

बारिश से पहले बेमेतरा के वार्ड 8 में नालियोंकी सफाई शुरू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा वार्ड नंबर 8 में लगातार स्वच्छता का ध्यान रखा जा रहा है,…