• November 14, 2023

छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा पर भरोसा नहीं, 15 साल में सिर्फ जनता को लूटने का काम किया : राजेंद्र साहू

छत्तीसगढ़ की जनता को भाजपा पर भरोसा नहीं, 15 साल में सिर्फ जनता को लूटने का काम किया : राजेंद्र साहू

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

चुनावी घोषणाओं पर विश्वास नहीं : मोदी-शाह के भाषण और रैलियां भी बेअसर … यहां सभी को सिर्फ भूपेश कका पर भरोसा : राजेंद्र साहू

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू ने कहा है कि भाजपा पर छत्तीसगढ़ की जनता को जरा भी भरोसा नहीं रह गया है। भाजपा नेता ईडी आईटी के सहारे चुनाव लड़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने के लिए भाजपा नेताओं ने सारे दांवपेंच आजमा लिये हैं लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा के हर दांव-पेंच को पूरी तरह नकार दिया है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास भाजपा से पूरी तरह टूट चुका है। आम जनता समझ चुकी है कि भाजपा नेता सिर्फ वादे करते हैं, चुनाव जीतने के बाद वादों को भुला दिया जाता है। भाजपा की सरकारों ने न तो पहले कोई कांम किया गया, न आगे भाजपा से कोई उम्मीद है। इसी कारण भाजपा नेताओं की घोषणाओं को आम जनता नया जुमला मान रही है।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारी हार के संकेत मिल चुके हैं। इससे बौखलाकर भाजपा नेता अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा नेता प्रदेश के माहौल को दूषित करने का प्रयास कर रहे हैं। जाति-धर्म और वर्ग के नाम पर लोगों को बांटने का काम भाजपा नेता कर रहे हैं।

राजेंद्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रमन सरकार ने 15 साल में ऐसा कोई काम नहीं किया जिसके दम पर वे जनता के बीच जा सकें। इसी तरह साढ़े 9 साल के कार्यकाल में केंद्र की मोदी सरकार ने भी ऐसा कोई काम नहीं किया जिसे बताकर वे जनता के बीच में जा सकें। अपनी नाकामी छुपाने के लिए वे कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने का असफल प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, छत्तीसगढ़ की जनता इनके बहकावे में नहीं आने वाली है।

रमन सिंह, बृजमोहन और प्रेमप्रकाश पांडेय अपनी सीट बचा नहीं पाएंगे

राजेंद्र साहू ने दावा करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस बार अपनी सीट नहीं बचा पाएंगे। पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय जैसे नेताओं की हार भी सौ फीसदी तय है। छत्तीसगढ़ के रहने वाले किसान, मजदूर, युवाओं और महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी को जिताने और छत्तीसगढ़ में फिर से कांग्रेस सरकार बनाने की ठान ली है।


Related News

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

एनएसएस ने मनाया योग दिवस

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज 21 जून 2026को12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, छत्तीसगढ़ कृषि महा…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09 लाख किसानों को मिले 21.84 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त जारी, बेमेतरा जिले के 1.09…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा आज पश्चिम बंगाल के हुगली में आयोजित…
बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

बेमेतरा में होगा भव्य जिला स्तरीय योग कार्यक्रम, नागरिकों से अधिकाधिक सहभागिता…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज       बेमेतरा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026, रविवार…