• November 15, 2023

परपोड़ा, मोहभट्टा, कोदवा में गौरा गौरी और मातर की धूम, परंपरागत तरीके से मना त्यौहार

परपोड़ा, मोहभट्टा, कोदवा में गौरा गौरी और मातर की धूम, परंपरागत तरीके से मना त्यौहार

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक परंपरा को निभाते हुए गोड़ संप्रदाय के लोगों ने गौरी गौरा की मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजा अर्चना की।  लक्ष्मी पूजन के दूसरे दिन  गौरा गौरी की शोभा यात्रा निकालकर गांव की समृद्धि और खुशहाली के लिए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कामना की।  गांव में अच्छी पैदावार हो ,अच्छी फसल हो, पशुधन सुरक्षित रहे, इसलिए गौरी गौरा का पूजन लोगों द्वारा किया गया। साथ ही आज के दिन कृष्ण भगवान ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्र भगवान के प्रकोप से ब्रज वासियों की रक्षा की थी। इसलिए इस परंपरा को निभाते हुए यादव समाज के लोग कृष्ण भगवान की पूजा करते हैं। गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं । मोहभट्ठा, परापोड़ा , कोदवा और बेमेतरा के विभिन्न स्थानों पर गौरी गौरा का पूजन किया गया और यादव समाज द्वारा राउत नाचा भी कई जगह में होता है गोवर्धन पर्वत के प्रतीकात्मक रूप गोबर से प्रतिमा बनाकर उसे सजाया जाता है और उसी की पूजा की जाती है।

 

ट्राई सिटी एक्सप्रेस, ब्यूरो चीफ बेमेतरा, योगेश कुमार तिवारी, 9425564553,6265741003,


Related News

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का पत्र जारी

नांदघाट-मुंगेली रोड होगा फोरलेन, राज्य शासन ने मंजूर किए 21.81 करोड़, उप…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राज्य शासन ने बेमेतरा जिले के नांदघाट से मुंगेली जिला मुख्यालय तक…
चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन बच्चों का हुआ निःशुल्क सफल उपचार

चिरायु योजना बनी बच्चों के लिए जीवनदायिनी, जन्मजात विकृतियों से पीड़ित तीन…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (चिरायु योजना) बेमेतरा…
जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

जनपद पंचायत साजा में विकसित भारत जी रामजी योजना अंतर्गत सरपंचों का…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   बेमेतरा । जनपद पंचायत साजा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोमनाथ साहू के मार्गदर्शन…