• November 16, 2023

प्रचार थमने से पहले वोरा के पक्ष में सीएम ने किया पटरी पार में रोड शो

प्रचार थमने से पहले वोरा के पक्ष में सीएम ने किया पटरी पार में रोड शो

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज

*हर महिला को मिलेंगे 15000 सालाना, सिलिंडर मिलेगा 474 रु में : बघेल*

बुधवार को चुनावी शोर थमने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा के पक्ष में पटरी पार सिकोला भाठा से रायपुर नाका अंडरब्रिज तक धुंआधार रोड शो किया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगह जगह पुष्प वर्षा , पटाखों एवं ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। भारी उत्साह के साथ महिलाओं ने बड़ी संख्या में रोड शो में हिस्सा लिया। बघेल ने कहा कि कांग्रेस की सरकार लाने के लिए हर विधायक का जीतना आवश्यक है दुर्ग के विधायक की सक्रियता सर्वविदित है। कांग्रेस सरकार आने पर ही प्रदेश के किसान, मजदूरों , महिलाओं, युवाओं व आदिवासियों की खुशहाली है। कांग्रेस सरकार आने से ही स्वामी आत्मानंद स्कूल, कालेज, महतारी दुलार, हमर क्लिनिक, हमर लैब, कर्जमाफी, ग्रामीण व शहरी औद्योगिक पार्क जैसी योजनाएं ना सिर्फ जारी रहेगी बल्कि अब हर महिला को 15000 रु सालाना, 200 यूनिट बिजली मुफ्त व 474 रु में गैस रिफिल भी प्राप्त होगा। उन्होंने केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा के लिए 17 नवंबर को अरुण वोरा व कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की।
विधायक वोरा ने भावुक होते हुए कहा कि दुर्ग शहर की जनता के साथ ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें भरपूर स्नेह दिया है। सभी वरिष्ठ नेताओं ने भरपूर सहयोग दिया। एक पिता की कमी सदैव खलती है किंतु यह उनका सौभाग्य है कि वरिष्ठजनों व मतदाताओं ने उन्हें बाबूजी की कमी खलने नहीं दी है। वोरा ने पटरी पार के क्षेत्र वासियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि विकास की जो शुरुवात पिछले 5 वर्ष में दिखी है वह आगे और भी तेज गति से जारी रहेगी।

 


Related News

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय का सृजन है- वोरा

दुर्ग में ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   दुर्ग। शहर में आयोजित ऐतिहासिक सिद्धितप पारणा महामहोत्सव के अवसर पर सदर बाजार…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के काफिले पर हमले की कड़ी निंदा — धीरज बाकलीवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला लोकतंत्र पर हमला है पूर्व मुख्यमंत्री…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज     दुर्ग। असम में चुनाव प्रचार के दौरान छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं…
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक असम सरकार की अक्षमता : मुकेश चंद्राकर

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं उनके काफिले पर पथराव एवं एसिड अटैक…

ट्राई सिटी एक्सप्रेस। न्यूज   भिलाई नगर। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने असम में…